{"_id":"6ed993f3710757f62f519a19a4236417","slug":"kejriwal-beats-narendra-modi-at-foreign-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 'परीक्षा' में मोदी फेल, केजरीवाल पास","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इस 'परीक्षा' में मोदी फेल, केजरीवाल पास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Dec 2013 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चुनाव दो नेताओं की तकदीर किस कदर बदल सकता है, यह दिल्ली के विधानसभा चुनाव ने दिखाया। ईवीएम खुलने से पहले सड़क से लेकर मीडिया तक नरेंद्र मोदी की चर्चा थी और अरविंद केजरीवाल को 'राजनीतिक दुस्साहस' करने वाले नेता के रूप में देखा जा रहा था।
विज्ञापन
रविवार को नतीजे सामने आए, तो तीन राज्यों में जीतने वाली भाजपा और उनके कर्णधार नरेंद्र मोदी की चर्चा कम है और केजरीवाल अचानक देश के हीरो बन गए हैं।
मोदी और केजरीवाल, इन दो नेताओं के बीच केवल देश नहीं, बल्कि विदेश में भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।
शीर्ष विचारकों में केजरीवाल को जगह
अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी ने वर्ष 2013 के दुनिया भर के 100 शीर्ष विचारकों की सूची में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल को भी जगह दी है।
'लंदन से नेता लाकर भी नहीं जीत सकती कांग्रेस'
इस लिस्ट में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिन्होंने दुनिया में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में योगदान किया और असंभव की दीवार को पीछे धकेल दिया।
उर्वशी बुटालिया और कविता कृष्णन जैसी कार्यकर्ता भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अमेरिका के निगरानी कार्यक्रम की जानकारी लीक करने वाले एडवर्ड स्नोडेन को पहला स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
45 वर्षीय केजरीवाल को सूची में 32वां स्थान मिला है। उन्हें ग्लोबल थिंकर माना गया क्योंकि उन्होंने नई दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
पत्रिका के अनुसार केजरीवाल एक क्रांति को हवा दे रहे हैं। वह नई दिल्ली को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए एक प्रभावशाली अभियान चला रहे हैं और जनता की जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान खींच रहे हैं।
'बुलबुला है अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी'
सूची में बुटालिया और कृष्णन दोनों 77वें स्थान पर हैं। पाक किशोरी मलाला यूसुफजई 71वें पायदान पर है। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के पीएम शिंजो अबे, पोप फ्रांसिस, फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग का नाम भी सूची में शुमार है।
टाइम टॉप 10 में मोदी को जगह नहीं
दूसरी ओर, मोदी के पक्ष में माहौल बनाने के बावजूद वह टाइम मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द ईयर' नहीं बन सके। हालांकि, इसकी उम्मीद पहले से कम थी, लेकिन इस बात पर हैरानी हो सकती है कि वह टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाए हैं।
मोदी के हमले का अखिलेश ने दिया जवाब
पोप फ्रांसिस को प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने 2013 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया है। दूसरे स्थान पर अमेरिकी जानकारी लीक करने वाले व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन रहे।
टॉप टेन में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज, पॉप सिंगर माइली साइरस और ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी शामिल थे।