{"_id":"8849e62c0d23708d44a206d7ea8c511a","slug":"kejriwal-attack-on-bjp-fought-election-form-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP ने दी गुजरात से चुनाव लड़ने की धमकी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
AAP ने दी गुजरात से चुनाव लड़ने की धमकी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Dec 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सौ-सौ चूहे खाकर बीजेपी हज पर चली है।
विज्ञापन
आज तक गठजोड़ की राजनीति करने वाली भाजपा अब कह रही है कि हम गठजोड़ से राजनीति नहीं करेंगे। अभी तक तक खूब खरीद फरोख्त करते रहते थे।
जंतर-मंतर पर जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हम पूरे देश भर में लोकसभा का चुनाव लड़ेगे। इसके लिए हमें और चंदे की जरूरत है।
तस्वीरों में देखिए:- जंतर-मंतर से केजरीवाल की चुनौती
विज्ञापन
उन्होंने अन्ना के आंदोलन में शामिल होने की बात पर कहा कि अन्ना ने किसी भी राजनीतिक पार्टी को मंच पर आने के लिए मना किया है। पर हम अन्ना के आंदोलन में जनता में जाकर बैठेगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले योगेन्द्र यादव ने कहा कि हम पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ेगे। दिल्ली ही नहीं हम तमिलनाडु, आसाम, लखनऊ, गुजरात में जाकर चुनाव लड़ेगे।