फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kejriwal and Ramedv should Provide name of funding agency says Gehlot

फंडिंग एजेंसी बताएं केजरीवाल और रामेदव: गहलोत

Mon, 22 Oct 2012 09:59 PM IST
जयपुर/अमर उजाला ब्यूरो
जयपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Oct 2012 09:59 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal and Ramedv should Provide name of funding agency says Gehlot
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन के नेता अरविंद केजरीवाल व योग गुरु बाबा रामदेव को अपनी फंडिंग करने वालों की पहचान को उजागर करना चाहिए। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि यदि अरविंद केजरीवाल ने इतनी बड़ी पार्टी बनाई है, तो उसके लिए चंदा कहां से आ रहा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। गहलोत ने भ्रष्टाचार की मूल जड़ राजनीतिक दलों के चुनावी चंदे को बताया।
विज्ञापन


गहलोत सोमवार को जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब के स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की ओर से चंदा लेने में पारदर्शिता अपनाई जानी चाहिए। सुझाव रखा कि चुनाव आयोग को ही सांसदों और विधायकों को चुनाव लड़ने के लिए निर्धारित राशि वितरित करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल राजनीतिक पार्टी खड़ी करने की बात कर रहे हैं, लेकिन बिना पैसे वे इतनी बड़ी पार्टी को संचालित कैसे करेंगे। गहलोत ने विपक्ष समेत अपनी ही पार्टी के असंतुष्टों पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी मेरा जादू खत्म नहीं हुआ है, पहले भी लोगों ने मेरा जादू देखा था और आगे भी मेरे जादू के सामने कोई नहीं टिक सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed