वाराणसी से मोदी को चुनौती देंगे केजरीवाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेद्र मोदी के चुनाव लड़ने की घोषणा के कुछ ही समय बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने नेता अरविंद केजरीवाल को वहां से मैदान में उतारने के संकेत दे दिए।
शनिवार देर रात भाजपा की सूची जारी होने के बाद आप के सूत्रों ने बताया कि होली के बाद वाराणसी से केजरीवाल की उम्मीदवारी की घोषणा की जाएगी।
वैसे भी केजरीवाल की कानपुर रैली के दौरान पार्टी ने इसके संकेत दे दिए थे कि अगर मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ते हैं तो केजरीवाल उन्हें टक्कर देंगे।
दलित वोटों पर है नजर
आप के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि देश में कांग्रेस विरोधी माहौल के मद्देनजर वाराणसी के दलित और अल्पसंख्यक वोट आप को मिल सकते हैं। दिल्ली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में भी आप को दलित और अल्पसंख्यकों के अच्छे खासे वोट मिले थे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को करारी शिकस्त दी थी। आप ने मोदी के गुजरात से लड़ने पर उनके खिलाफ केजरीवाल को नहीं उतारने का फैसला किया था।
शनिवार को बंगलूरू में पार्टी का प्रचार कर रहे केजरीवाल को आप ने अभी तक कहीं से लोकसभा उम्मीदवार नहीं बनाया है।
चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल मोदी के उद्योगपतियों से संबंधों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। हाल ही में गुजरात में रोड शो करने वाले केजरीवाल ने शनिवार को ही कहा कि किसी भी मीडिया में गुजरात की सच्चाई दिखाने की हिम्मत नहीं है।