फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kejriwal aide anjali damania comes in controversy

खुद ही जमीनी विवादों में घिरी अजंलि दमानिया

Fri, 19 Oct 2012 11:48 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Oct 2012 11:48 AM IST
विज्ञापन
kejriwal aide anjali damania comes in controversy

भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ कथित 'खुलासा' करने वाली अरविंद केजरीवाल की सहयोगी अंजली दमानिया खुद विवादों में घिर गई हैं। अंजलि पर आरोप लगा है कि उन्होंने खुद को किसान बताकर पहले ऐग्रीकल्चर लैंड खरीदी और बाद में जमीन का लैंड यूज बदलवाकर उसे प्लॉट में तब्दील कर बेच दिया।

विज्ञापन


आरोपों पर दमानिया का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गैर कानूनी नहीं किया।

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक अंजलि ने अपनी 30 एकड़ की जमीन के पास ही 2007 में करजत तालुका के कोंडिवाडे गांव में आदिवासी किसानों से खेती की 7 एकड़ जमीन खरीदी थी। लेकिन बाद में 2011 में उन्होंने लैंड यूज बदलवाकर इसे बेच दिया। दस्तावेजों के मुताबिक रायगढ़ के कलेक्टर ने जमीन का लैंड यूज बदलने की इजाजत दी थी।

विज्ञापन


जमीन का इस्तेमाल बदलते ही पूरी जमीन एसवीवी डेवलपर्स को दे दी गई जिसमें दमानिया भी डारेक्टर हैं। कुल 39 प्लॉट काटे गए जिनमें से 37 प्लॉट बेच दिए गए। जमीन बेचने वाले किसानों का दावा है कि दमानिया ने उनसे कहा था कि वो यहां खेती करेंगी लेकिन उन्होंने जमीन का इस्तेमाल बदलवा दिया और वहां 39 प्लॉट काट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि का कहना है कि जो हुआ वो नियम के मुताबिक हुआ। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में सारे दस्तावेज दिखाने को तैयार है। अगर कोई सोचता है कि मैंने कुछ गलत किया है तो फिर लैंड यूज बदलने का सरकार का नियम गलत है। आरोपों पर अरविंद केजरीवाल के सहयोगी कुमार विश्वास का कहना है कि अंजलि ने अगर कुछ गलत किया है तो उसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed