{"_id":"52aeb0d4-2723-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kejarival-sought-details-of-expanses-of-conress-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने मांगा कांग्रेस की रैली के खर्च का ब्यौरा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल ने मांगा कांग्रेस की रैली के खर्च का ब्यौरा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 02:02 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस की महारैली के खर्च का ब्यौरा मांगा है। केजरीवाल ने पूछा है कि कांग्रेस की महारैली के लिए स्पेशल ट्रेनें और बसें चलाई गईं, कांग्रेस को इन खर्चों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रैली में दावा किया है कि उसने आरटीआई का कानून पारित कराया तो उन्हें इसके तहत ही जनता के सामने अपने हिसाब का ब्यौरा रखना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव किरण महेश्वरी ने कांग्रेस की महारैली को आम जनता के प्रति संवेदनहीनता करार दिया है। माहेश्वरी ने कहा कि रैली में सभी वक्ताओं ने जनता को कड़े फैसले के लिए तैयार रहने को कहा लेकिन महंगाई और बेरोजगारी की किसी भी नेता को चिंता नहीं थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भाषणों में कोयला आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल घोटालों तथा 2 जी स्पेक्ट्रम पर चुप्पी बहुत कुछ कह रही है। गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस ने रामलीला मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशाल रैली की थी। रैली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन