फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kedarnath Singh Get Jyanpeeth by Pranab Mukharjee in a normal ceremony

केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ सम्मान

Wed, 12 Nov 2014 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 12 Nov 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Singh Get Jyanpeeth by Pranab Mukharjee in a normal ceremony

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रख्यात हिन्दी कवि केदारनाथ सिंह को 49वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार समारोह का आयोजन संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में किया गया था।

विज्ञापन


इस मौके पर मुखर्जी ने कहा कि मुझे यकीन है कि आने वाले वर्षों में केदारनाथ सिंह हिंदी साहित्य को और भी समृद्ध करेंगे। सिंह की कविताएं यथार्थ और कल्पना की खोज का एक कोलॉज है।
विज्ञापन


उनकी कविताओं में पारंपरिक दृष्टिकोण के साथ आधुनिक सौंदर्यशास्त्र का भी बोध होता है। हमें उम्मीद है कि आने वालों दिनों में कविताओं के माध्यम से केदारनाथ सिंह युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केदारनाथ सिंह को साहित्य अकादमी से भी सम्मानित किया जा चुका है। केदारनाथ सिंह ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले हिंदी के छठें लेखक है।

इससे पहले प्रख्यात कवि सुमित्रानंदन पंत, रामधारी सिंह दिनकर, निर्मल वर्मा, श्रीलाल शुक्ल और अमराकांत को ये सम्मान दिया जा चुका है। श्रीलाल शुक्ल और अमरकांत को ये पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया था।


अभी बिल्कुल अभी, जमीन पक रही है, यहाँ से देखो, बाघ, अकाल में सारस, तालस्ताय और साइकिल केदारनाथ सिंह के महत्वपूर्ण कविता संग्रह है। उन्होंने आलोचनाओं की भी कई किताबें लिखी हैं।

केदारनाथ का कविता संग्रह सृष्टि पर पहरा हाल ही में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed