{"_id":"241cbef8-5817-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kbc-6-winner-sanmeet-kaur-will-spend-jackpot-part-in-charity","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी जैकपॉट का एक हिस्सा चैरिटी में खर्च करेंगी सनमीत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केबीसी जैकपॉट का एक हिस्सा चैरिटी में खर्च करेंगी सनमीत
मुंबई/हरि मृदुल
Updated Sun, 06 Jan 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 6 में पांच करोड़ की राशि जीत चुकीं सनमीत कौर साहनी का जीवन अब पूरी तरह बदल गया है। वे रातोंरात सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उनसे मिलना चाह रहे हैं और सम्मानित करने की योजनाएं बना रहे हैं।
विज्ञापन
इधर मीडिया के लोग भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, लेकिन सनमीत का व्यवहार जरा भी नहीं बदला है। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि वे अपने पति और बच्चों को सरप्राइज गिफ्ट देना चाहती हैं लेकिन क्या खरीदें समझ में नहीं आ रहा है। वे जीती हुई राशि का एक हिस्सा चैरिटी में लगाएंगी।
विज्ञापन
सनमीत ने कहा कि वे अब भी ट्यूशन पढ़ाना जारी रखेंगी। यह जरूर है कि अब वे ट्यूशन पढ़ाने के बदले रुपये नहीं लेंगी और अस्पतालों को भी दान देंगी। बकौल सनमीत, अगर वे ट्यूशन नहीं पढ़ाती होतीं, तो शायद इतनी बड़ी राशि नहीं जीत पातीं।
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ाते हुए ही उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि हो पाई। वे यह बताना भी नहीं भूलती हैं कि महानायक अमिताभ बच्चन अब उनके आदर्श बन चुके हैं। वे कहती हैं कि खेल के दौरान अगर बच्चन साहब उन्हें प्रोत्साहित नहीं करते, तो शायद ही वे यहां तक पहुंच पातीं। वे उनकी विनम्रता की भी कायल हो चुकी हैं।
सनमीत का साफ कहना है कि हर महिला को आत्मनिर्भर होना चाहिए और अपने को कभी भी कमजोर नहीं मानना चाहिए। देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर उनकी सोच है कि कानून को सख्त बनाने की जरूरत है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनकी यह भी राय है कि देश भर में गुलाबी गैंग जैसे संगठन होने चाहिए, जो महिलाओं के हित में लगातार काम करते रहें।
पुरुषों से कमतर नहीं हैं महिलाएं: अमिताभ
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन केबीसी गेम शो में महिला प्रतियोगी सनमीत के पांच करोड़ की रकम जीतने से काफी खुश हैं। अमिताभ का कहना है कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं।
70 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि हाल ही में एक युवा लड़की के साथ दिल्ली में हुई दरिंदगी से हम शर्मसार थे लेकिन पुरुषों की दुनिया में एक महिला को इतनी बड़ी रकम जीतने देखना काफी खुशी की बात है।
उन्होंने कहा कि सनमीत परिवार को चलाने में मदद के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। वह कभी भी किसी सवाल पर अटकी नहीं। एक करोड़ पर उनके पास दो लाइफ लाइंस थी लेकिन उन्होंने लाइफ लाइन लेने से इनकार कर दिया क्योंकि वह अपने जवाब को लेकर आश्वस्त थीं।