फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kavita said they are sending me dirty messages

मुझे गंदे-गंदे मैसेज भेजे जा रहे हैं: कविता

Tue, 30 Jun 2015 12:42 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:42 PM IST
विज्ञापन
kavita said they are sending me dirty messages

कविता ने प्रधानमंत्री की सेल्फीविदडॉटर को लेकर की गई अपील पर उन्हें लेमडकपीएम कहा था जिसके बाद उनके खिलाफ ट्विटर पर हमले शुरू हो गए जो गाली गलौच पर पहुंच गए थे। बीबीसी संवाददाता जुबैर अहमद ने कविता से बात कर यह जानने की कोशिश की कि उन्होंने ऐसा क्यों किया और क्या उन्हें ऐसी प्रतिक्रिया का अंदाज था।

विज्ञापन


पढिए कविता कृष्णन की बात उन्हीं के शब्दों में


सामान्य से ज्यादा लोगों ने समर्थन भी किया है। जो लोग हमला कर रहे हैं, खासतौर पर जो गाली-गलौच कर रहे हैं फेक हैंडल से, वह ट्विटर सेना है नरेंद्र मोदी, भाजपा, संघ परिवार की। इन लोगों को मैं बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेती हूं।
विज्ञापन


kavita

यह बहुत अच्छी बात है कि सेल्फीविदडॉटर के माध्यम से खुद को महिला पक्षधर दिखाने की बजाय वह अपनी असली मानसिकता, जो महिला विरोधी मानसिकता है, उसी को जाहिर कर रहे हैं। मुझे बलात्कार की धमकी और गंदे-गंदे संदेश भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डर लग रहा है?

kavita said they are sending me dirty messages

मुझे तो बिल्कुल डर नहीं लग रहा है। मेरे परिवार के कुछ लोगों ने, कुछ परिचितों ने मुझसे संपर्क किया है और ध्यान से रहने की सलाह दी है।

ट्वीट में मेरा इशारा स्नूपगेट की तरफ था। उसमें पता लगा था कि पुलिसवालों को, इंटेलिजेंस वालों को अमित शाह की आवाज सुनाई देती है, जो कह रहे हैं कि साहब जानना चाहते हैं कि यह लड़की कहां जा रही है, किससे मिल रही है, किससे बात कर रही है, खासकर किन पुरुषों से मिल रही है आदि।

भाजपा का इस पर कहना था कि उस लड़की को और उनके पिता को इस पर कोई आपत्ति नहीं है, यह उनकी लड़की की सुरक्षा के लिए है।

सुप्रीम कोर्ट ने तो टैपिंग के कानूनी-गैरकानूनी होने की पडताल ही नहीं की, इसलिए हर नागरिक का अधिकार है कि सरकार ने जो जुर्म एक नागरिक के खिलाफ किया है उसका जवाब मांगे।

मैंने अपने ट्वीट में बहुत सीधा सा सवाल किया है कि उस महिला के फोन की टैपिंग की गई थी वह कानूनी थी या गैरकानूनी।

कैसा रक्षा बंधन?

kavita said they are sending me dirty messages

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला पक्षधर होने का जो दावा है उस पर मैंने कई सवाल उठाए हैं। पहला था स्नूपगेट से संबंधित, दूसरा राखी से संबंधित।

मैंने अन्य जगह भी कहा है कि रक्षा बंधन को रक्षा के नाम पर बंधन बनाने वाले जो संघ परिवार के लोग हैं उनके खिलाफ तो मुंह नहीं खुलता है प्रधानमंत्री का। उसी रक्षा के नाम पर ऑनर किलिंग होती है कि हम तो सम्मान की रक्षा कर रहे हैं, हम महिला की रक्षा कर रहे हैं।

तीसरी बात यह कि गुजरात में और मुजफ्फरनगर में बहुत सारी महिलाओं का, बहुत सारी बेटियों का बलात्कार हुआ लेकिन उन सभी बलात्कारों पर नरेंद्र मोदी चुप हैं, मौन हैं।

और अंतिम सवाल मैंने उठाया था कि रक्षा बंधन के नाम पर वह अपने मंत्रिमंडल में जो महिलाएं हैं, मुख्यमंत्री हैं उनकी रक्षा करने पर आमादा हैं। शायद रक्षा बंधन के यही मायने हैं नरेंद्र मोदी के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed