{"_id":"27202b42-975c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"katju-seeks-pardon-for-zaibunissa-as-wel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैबुन्निसा के लिए भी काटजू ने मांगा क्षमादान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जैबुन्निसा के लिए भी काटजू ने मांगा क्षमादान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Mar 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई बम विस्फोटों में दोषी करार दिए गए अभिनेता संजय दत्त को माफ करने की मांग के बाद भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने पांच साल की सजा पाने वाली जैबुनिस्सा काजी के लिए भी क्षमादान मांगा है।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने कहा कि वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायण से जैबुन्निसा काजी को मानवीय आधार पर माफ करने के लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
काटजू ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि जैबुन्निसा काजी भी क्षमादान की हकदार है। मैं पहले उसके मामले की सुनवाई कर चुका हूं तथा उसके मामले पर न्यायालय के फैसले को देखते हुए मेरा स्पष्ट विचार है कि वह भी माफी की हकदार है।
विज्ञापन
काटजू ने आगे लिखा है कि मैंने जैबुन्निसा तथा संजय दत्त की माफी के लिए राष्ट्रपति के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से अपील करने का निर्णय लिया है।
दो दिन पहले काटजू ने कहा था कि उन्हें जैबुन्निसा की बेटी शगुफ्ता का मेल मिला था, जिसमें उसने अपनी मां के लिए भी क्षमादान की अपील करने के लिए कहा था।
मुंबई में 1993 में हुए बम विस्फोट मामले में जैबुन्निसा भी अभिनेता संजय दत्त की ही तरह गैर कानूनी हथियार रखने की दोषी ठहराई गई है, और उसे भी पांच वर्षों के कारावास की सजा हुई है।
संजय दत्त के लिए माफी की अपील को लेकर आलोचना किए जाने पर काटजू ने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह तो दूसरे लोग भी माफी की मांग करने लगेंगे। इस पर मेरा जवाब यह है कि मेरे सामने जो भी मामला आएगा, मैं उसपर विचार करूंगा।
काटजू ने कहा कि वह एक वृद्ध महिला हैं और उनका ऑपरेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अदालत ने उन्हें साजिश रचने का दोषी नहीं पाया है। वह जैबुन्निसा की ओर से अपनी यह अपील करेंगे।