फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   katju said shazia Ilmi should become CM candidate of delhi

'बीजेपी के लिए अच्छी थीं, ज्यादा खूबसूरत शाजिया'

Sat, 31 Jan 2015 04:09 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
katju said shazia Ilmi should become CM candidate of delhi

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दे डाला है जिसे लेकर एक बार फिर से वो विवादों में घिर गए हैं।

विज्ञापन


काटजू ने कहा कि अगर शाजिया इल्मी को दिल्ली मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर चुना जाता तो जीत आसानी से मिल सकती थी।

काटजू ने अपनी इस बात के पीछे जो तर्क दिया, उसने सभी को चौंका दिया। वे बोले कि शाजिया किरण बेदी से सुंदर हैं, इसलिए वो आसानी से जीत जातीं।

काटजू ने कल एक ट्वीट के माध्यम से कहा, "मैं शाजिया इल्मी को किरण बेदी कहीं अधिक खूबसूरत मानता हूं। अगर शाजिया को दिल्ली मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता, तो बीजेपी दिल्ली से जरूर जीत जाती।"

विज्ञापन

खूबसूरत चेहरों को मिलते हैं वोट

katju said shazia Ilmi should become CM candidate of delhi

काटजू ने एक ट्वीट के माध्यम से यह भी कहा, "खूबसूरत चेहरों को लोग वोट करना पसंद करते हैं, जैसा कि क्रोएशिया में हुआ है। यहां तक कि मेरे जैसा व्यक्ति जो कभी वोट नहीं करता, वह भी शाजिया इल्मी को वोट देना पसंद करता।"





अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए काटजू ने कहा, "कुछ लोगों ने मेरे आखिरी ट्वीट पर सवाल उठाए हैं, वे सेंस ऑफ ह्यूमर विकसित करें। वह ट्वीट हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था और उसे इसी तरह से देखना चाहिए।"



कैटरीना कैफ को बनाना चाहते हैं राष्ट्रपति

katju said shazia Ilmi should become CM candidate of delhi

काटजू ने 13 जनवरी 2014 को अपने ब्लॉग पर कहा था कि कैटरीना कैफ को राष्ट्रपति बनाया जाए। इतना ही नहीं, उन्होंने देश की राजनीति की बागडोर बॉलीवुड की सुंदर अभिनेत्रियों के हाथों में सौंपने की बात भी कही है।

हाल ही में बेहद सुंदर महिला ग्राबर कित्रोविच को आर्थिक संकट से जूझ रहे क्रोएशिया की राष्ट्रपति बनाया गया है। इसी संदर्भ में पूर्व जस्टिस काटजू ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "मैं हमेशा ही सुंदर महिलाओं को चुनने के पक्ष में रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा था, "मेरी सलाह है कि कटरीना कैफ को देश का राष्ट्रपति बना दिया जाए, लेकिन बस एक ही शर्त है कि अपने शपथ ग्रहण समारोह में वह शीला की जवानी गाएं! हरि ओम!"

जब इन ट्वीट पर सवाल उठे तो 14 फरवरी को काटजू ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि उन्होंने यह बात हल्के-फुल्के अंदाज में कही थी, लेकिन अगर किसी को बुरा लगा है तो इसके लिए वह माफी चाहते हैं।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed