फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   katju's article written against modi published in pakistan

काटजू का आलेख पाक में छपा, भड़की भाजपा

Mon, 25 Feb 2013 03:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 25 Feb 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
katju's article written against modi published in pakistan

भारतीय प्रेस परिषद के चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू का गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में लिखा आलेख अब पाकिस्तान के एक अखबार में छपा है। इसके चलते जस्टिस काटजू एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि काटजू ने भारत की आंतरिक राजनीति के बारे में पाकिस्तान में लिखा है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वो राजनीति कर रहे हैं। अब उन्हें राजनीति में शामिल हो जाना चाहिए।
विज्ञापन


काटजू का नरेंद्र मोदी के विरोध में लिखा गया लेख कुछ दिन पहले भारत में एक अंग्रेजी अखबार में छपा था। आलेख में काटजू ने गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका होने का संदेह जताया था और उनकी तुलना परोक्ष रूप से हिटलर से कर डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार में यही लेख अब दोबारा छपा है। लेख से आगबबूला भाजपा ने इसे राष्ट्रविरोधी करार दिया है। भाजपा से राज्य सभा सांसद बलबीर पुंज ने कहा कि इससे पता चलता है कि काटजू पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।


गौरतलब है कि इस लेख को लेकर भाजपा और काटजू के बीच ठन गई थी। राज्य सभा में भाजपा नेता अरुण जेटली ने तो जस्टिस काटजू को बर्खास्त करने की मांग कर डाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed