{"_id":"5d7ccab8-b586-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"katju-appeals-for-release-of-sanaullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक कैदी सनाउल्लाह को रिहा किया जाए: काटजू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक कैदी सनाउल्लाह को रिहा किया जाए: काटजू
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 05 May 2013 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने केंद्र सरकार से जम्मू की जेल में कैदियों की पिटाई से घायल पाकिस्तानी आतंकी सनाउल्लाह को रिहा करने की अपील की है।
विज्ञापन
काटजू ने कहा कि सनाउल्लाह को मानवता के आधार पर उसके देश वापस भेज दिया जाना चाहिए।
भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों के मामलों की समीक्षा के लिए समितियों का गठन तुरंत करना चाहिए।
उन्होंने उन कैदियों की जल्दी रिहाई के लिए तौर-तरीके बनाने की अपील की जिन्हें अपर्याप्त या संदेहास्पद सबूतों के आधार पर सजा दी गई है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के नागरिक सनाउल्लाह की इसी हफ्ते जम्मू की कोट भलावल जेल में कैदियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी थी।
उसका चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके अंगों ने एक तरह से काम करना बंद कर दिया है। वह डीप कोमा में है।