{"_id":"b09fdc71eb5a1ff68a37f2c766965ab6","slug":"kashmiri-pandit-protest-against-prashant-bhusha","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत भूषण के खिलाफ उतरे कश्मीरी पड़ित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रशांत भूषण के खिलाफ उतरे कश्मीरी पड़ित
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 12 Jan 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में आम आदमी पार्टी के सदस्य प्रशांत भूषण के जम्मू और कश्मीर पर दिए बयान के खिलाफ कश्मीरी पंडितों ने जंतर-मंतर पर धरना दिया।
दिल्ली-एनसीआर से आए लोगों ने कहा कि बयान देने से पहले प्रशांत को कश्मीर, कश्मीरी पंडितों और वहां रह रहे लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेनी थी।
धरने को संबोधित करते हुए नानजी रैना ने कहा, ‘अफसोस की बात है कि समस्याओं को समझने और सुलझाने के बजाय बेतुके बयान दे रहे हैं।’
उन्होंने कहा कि लोग आतंक की चपेट में आकर मरने वालों या कश्मीर से विस्थापित सात लाख कश्मीरी पंडितों के बारे में क्यों नहीं पूछते, लोगों की आर्थिक स्थिति पर क्यों नहीं बात करते।