फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kashmir rail by 2017 end cost overrun Rs 5500 cr

कश्मीर रेल योजना की लागत 5500 करोड़ रुपए बढ़ी

Thu, 06 Dec 2012 08:37 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 06 Dec 2012 08:37 PM IST
विज्ञापन
kashmir rail by 2017 end cost overrun Rs 5500 cr

सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि महत्वाकांक्षी कश्मीर रेल परियोजना की लागत में 5500 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है। यह उन रेल परियोजनाओं में से एक है जिनके पूरा होने में एक दशक से अधिक का विलंब हो चुका है।

विज्ञापन


सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने लिखित उत्तर में बताया कि 2500 करोड़ रुपए की लागत वाली ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला परियोजना को मार्च 2001 में पूरा होना था पर अब यह 8000 करोड़ रुपए की लागत से दिसंबर, 2017 तक पूरा हो पाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह बांकुरा-दामोदर रेल परियोजना की लागत में भी 1300.84 करोड़ रुपए की बढ़त हो चुकी है। इसे 111.90 करोड़ रुपए की लागत से मार्च, 2005 तक पूरा होना था। लेकिन अब यह 1412.74 करोड़ रुपए की लागत पर जून, 2016 तक पूरी हो पाएगी। तामलुक दीघा लाइन के दोहरीकरण की लागत में 792.44 रुपए की वृद्धि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जून, 2016 तक पूरा होने की उम्मीद है जबकि इस परियोजना के 293.97 करोड़ रुपए की लागत से जून, 2005 तक पूरा होने की आशा थी। इसी तरह अमरावती- नारखेर परियोजना की लागत में 428.05 करोड़ रुपए की वृद्धि हो चुकी है। इसे 120.90 करोड़ रुपए की लागत से जून, 1999 तक पूरा होना था। इसी तरह ललितपुर-सतना-रीवा-सिंगरौली, लांझगढ़-जूनागढ़ परियोजनाएं भी तय समय से पीछे चल रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed