फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kashmir couple support indian and pakistani cricket team

भारत-पाक मैच पर हर बार पति-पत्नी में होती है तकरार

Tue, 01 Mar 2016 10:08 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
kashmir couple support indian and pakistani cricket team

सैयद मोहम्मद अली और उनकी पत्नी राहिला मोईन एक हंसमुख जोड़ी हैं। दोनों में जबरदस्त केमिस्ट्री है। वो एक साथ श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं।

विज्ञापन


दोनों जितना एक दूसरे से प्यार करते हैं उतना ही क्रिकेट से भी। लेकिन मुसीबत ये है कि क्रिकेट इनके बीच तनाव का कारण भी बनता है।

वो इस तरह कि राहिला पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को सपोर्ट करती हैं और अली भारत की टीम को। हाल में दोनों देशों के बीच हुए एशिया कप के क्रिकेट मैच में पाकिस्तान की हार से मायूस होकर राहिला टीवी तोड़ते-तोड़ते रह गईं।

विज्ञापन

भारत-पाक मैच के दौरान अक्सर होती है 'नोंक- झोंक'

kashmir couple support indian and pakistani cricket team

मैंने राहिला से पूछा, "भारत जब जीतने की कगार पर था तो आपका दिल तो बैठ गया होगा? राहिला से पहले अली चुटकी लेते हुए बोले, "मेरा दिल बैठा रहा था क्योंकि ये (पत्नी) परेशान हो रही थीं।" भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान इनके बीच अक्सर 'नोंक- झोंक' हो जाती है। लेकिन राहिला के मुताबिक, "इतना भी नहीं कि झड़प हो जाए।"

लेकिन राहिला का पाकिस्तान से प्रेम क्रिकेट तक सीमित है। राजनीति में वो पाकिस्तान की तरफदारी नहीं करती हैं। उनके अनुसार एक जमाने में कश्मीर में पाकिस्तान को बहुत सपोर्ट हासिल था लेकिन अब बहुत कम हो गया है। लेकिन ऐसा क्यों?

राहिला बताती हैं, "जब से पाकिस्तान आना-जाना शुरू हुआ है, पाकिस्तान का माहौल सामने आ गया है। जो कश्मीरी युवक पाकिस्तान से अब भी हमदर्दी रखते हैं, वो यूं ही बोलते हैं, उन्हें मालूम ही नहीं कि उन्हें क्या चाहिए।"

क्या कहते हैं अली

kashmir couple support indian and pakistani cricket team

अली कहते हैं, "पहले कश्मीर और पाकिस्तान के बीच एक पर्दा था, जो अब उठ गया है। पाकिस्तान के बारे में पहले अधिक जानकारी नहीं थी।" वो आगे कहते हैं, "वहां (पाकिस्तान) अब जो भी हो रहा है, वो सभी को मालूम है। वहां की तुलना में यहां ज्यादा बेहतर।" अली मोदी के 'भक्त' हैं।

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक होने के बावजूद अपनी पत्नी की तरह वो भी 'आजादी के समर्थक' हैं। वो कहते हैं, "मोदी को अपना समर्थन देते रहेंगे। हम भारत की मदद के बगैर कुछ नहीं कर सकते।" एशिया कप और उसके आगे वर्ल्ड कप के बारे में

अली कहते हैं, "भारत की टीम मजबूत है और मैं चाहता हूं कि वो अच्छा करे। लेकिन कांटे की टक्कर होनी चाहिए, कई बार जब पाकिस्तान की टीम जल्द ही ढ़ेर हो जाती है तो मजा नहीं आता।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed