फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kashi Congress Hallabol in constituency of narendra modi

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में कांग्रेस का हल्लाबोल

Mon, 28 Dec 2015 01:56 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
 Kashi Congress Hallabol in constituency of narendra modi

कांग्रेस सोमवार को काशी में मोदी और अखिलेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस ने इस आंदोलन को ‘अभाव मिटाओ-सद्भाव बनाओ’ नाम दिया है। राजबब्बर, प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और सांसद प्रमोद तिवारी जैसे पार्टी के कद्दावर नेता इस पदयात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस आंदोलन के जरिए पार्टी न केवल प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में अपनी एकजुटता साबित करने की कोशिश करेगी बल्कि कांग्रेस विधायक अजय राय की रिहाई के लिए भी दबाव बनाएगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया जाएगा कि वे विधायक अजय राय पर हुई नाइंसाफी को लेकर जारी आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का काम करें।
विज्ञापन


पदयात्रा में बनारस के साथ ही आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे। कटिंग मेमोरियल मैदान से यात्रा निकालने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिन में 11 बजे बुलाया गया है। वहां पहले सभा होगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने भाषणों से केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलेंगे और उनकी जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रंटल संगठन भी होंगे शामिल

 Kashi Congress Hallabol in constituency of narendra modi

सभा के बाद पार्टीजन पदयात्रा निकालेंगे जो नदेसर, अंधरापुल, तेलियाबाग, लहुराबीर, कबीरचौरा होते हुए मैदागिन पहुंचेगी। बीच में आजाद पार्क में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी होगा। टाउनहाल मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया जाएगा।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो बनारस में निकल रही ‘अभाव मिटाओ-सद्भाव बढ़ाओ’ यात्रा में बड़े नेताओं की मौजूदगी के पीछे एक  बड़ी वजह प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। यहां कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। हालांकि स्थानीय स्तर पर पार्टी में गुटबाजी चरम पर होने से आंदोलन को धार नहीं दिया जा सका।

हालांकि अबकी पदयात्रा को लेकर पार्टी का दोनों खेमा सक्रिय नजर आ रहा है। दोनों ही इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में ले रहे हैं। विशाल पदयात्रा में कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed