{"_id":"d2986dcc-3398-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kasab-s-hanging-opposition-expressed-pleasure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाब की फांसी पर विपक्ष ने कहा, देर आए दुरुस्त आए ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कसाब की फांसी पर विपक्ष ने कहा, देर आए दुरुस्त आए
नई दिल्ली/इंट रनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Nov 2012 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर अजमल कसाब की फांसी पर विपक्ष सहित 26/11 हमले के शहीदों के परिजनों ने खुशी जताई है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि कसाब की फांसी से मुंबई हमले के मृतकों को न्याय मिल गया है। उन्होंने केंद्र से सवाल किया है कि अब संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु का क्या होगा और उसको फांसी कब मिलेगी।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कसाब को फांसी दिए जाने से आज पूरे दुनिया को यह संदेश मिल गया कि भारत एक कमजोर मुल्क नहीं है। भाजपा के ही मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह फैसला भले ही देर से आया है लेकिन इससे मुंबई हमले के पीड़ितों को न्याय मिल गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा कसाब को फांसी दिए जाने की मांग काफी समय से कर रही थी, आज जबकि यह फांसी दी जा चुकी है तो भाजपा केंद्र को इसके लिए बधाई देती है भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश की लंबे समय से यही मांग थी कि कसाब को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। उन्होंने मांग की है कि कसाब के बाद अब संसद हमले के आरोपी अफजल गुरू को भी जल्द फांसी दी जाए।
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कसाब की फांसी से भले ही इस हमले के पीड़ितों को न्याय मिल गया है लेकिन अभी हमारे देश में कुछ और आतंकी भी जिंदा हैं। कसाब की फांसी में मुख्य भूमिका निभाने वाले वकील उज्ज्वल निकम ने कहा कि फांसी के जरिए दहशतगर्दों तक संदेश जाएगा कि हमारे देश में दहशतगर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।