फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kasab license with photograph was made in mathura

मथुरा में बना था कसाब के फोटो वाला लाइसेंस

Wed, 21 Nov 2012 08:43 PM IST
मथुरा/ब्यूरो
मथुरा/ब्यूरो Updated Wed, 21 Nov 2012 08:43 PM IST
विज्ञापन
kasab license with photograph was made in mathura

मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल आमिर कसाब का फोटो लगाकर मथुरा के एआरटीओ कार्यालय से फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया था। इस खुलासे के बाद मथुरा एआरटीओ के एक आरआई व दो क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया था और उन्हें जेल काटनी पड़ी थी। अब तीनों बहाल हैं लेकिन कसाब को फांसी दिए जाने के बाद इस मामले की चर्चा फिर ताजा हो गई।

विज्ञापन


मथुरा स्थित एआरटीओ कार्यालय से 20 जून 2009 को कृष्णानगर के एक व्यक्ति के पते के कागजात लगाकर उसमें आतंकी अजमल आमिर कसाब का फोटो लगाकर फर्जी लाइसेंस जारी किया गया था।  18 सितम्बर 2009 को इसका खुलासा किया गया था। आतंकी अजमल आमिर कसाब का फोटो लगाकर फर्जी लाइसेंस जारी होने के बाद से प्रदेश के सभी एआरटीओ कार्यालय में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


इस मामले में एआरटीओ कार्यालय मथुरा के आरआई हरेन्द्र सिंह चाहर, वरिष्ठ लिपिक जगदीश रावत व माखन सिंह को सस्पेंड कर दिया और जेल की हवा खानी पड़ी। बाद में तीनों को जांच जारी रखते हुए कोर्ट ने बहाल कर दिया। इसके बाद से देश के हर जनपद में मथुरा से बने फर्जी लाइसेंस जारी होने को लेकर एलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस में चालकों के पद पर भर्ती हुए 230 लोग मथुरा से बने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर नौकरी करते पाए गए। जांच के बाद उन्हें निकाल दिया गया। इसके बाद मथुरा से जारी विभिन्न न्यायालयों में एक्सीडेंटल क्लेम व अन्य मामलों को लेकर दोबारा जांच कराने की प्रक्रिया कराई गई जो आज तक जारी हैं। इसके बाद से प्रदेश सरकार ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को ऑन लाइन करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed