{"_id":"55160eca-348a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kasab-ate-tomato-and-did-namaz-before-his-execution","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पूर्व कसाब ने पढी़ नमाज, खाया टमाटर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फांसी पूर्व कसाब ने पढी़ नमाज, खाया टमाटर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Nov 2012 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमले के दोषी आतंकी अजमल कसाब को मंगलवार रात में फांसी दिए जाने की सूचना दी गई थी। उसके बाद से ही वह शांत रहा। बुधवार सुबह उसने नमाज अदा की और फिर जेलर से टमाटर खाने की इच्छा जताई थी। इस पर जेल के अधिकारियों ने उसे एक टोकरी टमाटर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह सात बजकर 36 मिनट पर उसे फांसी दे दी गई। फांसी से पूर्व उसने जेलर से कहा था कि अल्लाह कसम ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। अल्लाह मुझे माफ कर दे। फांसी के समय उसे सफेद पोशाक पहनाया गया था।
विज्ञापन
अफजल गुरु के लिए लाई गई रस्सी से फांसी
कसाब को जिस रस्सी से फांसी दी गई, वह संसद हमले के अभियुक्त अफजल गुरु के लिए इस्तेमाल के लिए लाई गई थी। उस रस्सी को बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल के कैदियों ने बनाई थी।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी दैनिक के अनुसार कैदियों द्वारा बनाई गई रस्सी से अफजल गुरु को फांसी दी जानी थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। इससे सबसे पहले फांसी कसाब को दी गई।
इस रस्सी को अधिकारिक रुप से कसाब के लिए नहीं मांगा गया था। लेकिन यह रस्सी बक्सर जेल से पांच साल पहले अफजल गुरु की फांसी के लिए लाई गई थी।
गौरतलब है कि संसद हमले का मुख्य अभियुक्त अफजल गुरु इस समय जेल में है। उसने भी अपनी मौत की सजा माफ करने के लिए राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेज रखी है।