{"_id":"9d0ac4bd75dda27f0b670f3d75d3f3d5","slug":"karuna-is-softning-on-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करुणानिधि ने खाई पलटी, कांग्रेस के समर्थन को तैयार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
करुणानिधि ने खाई पलटी, कांग्रेस के समर्थन को तैयार
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
पार्टी के भीतर टकराव की समस्या से जूझ रहे डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि ने पूर्व सहयोगी कांग्रेस के प्रति रुख में नरमी लाई है। उन्होंने यहां एक रैली में शुरुआत में तो कांग्रेस पर खूब हमले किए। लेकिन उसके बाद उनके रुख में नरमी आई।
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सहयोगी दल अगर खेद जताए तो वह चुनाव बाद की स्थिति में उसे समर्थन देने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की प्रवृत्ति हमेशा अपनी सरकार बचाने की रही है। इसीलिए उसने कभी आभार नहीं जताया।
करुणानिधि के इस बयान को उनकी बेटी कनिमोझी और पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के 2जी घोटाले में जेल जाने पर कांग्रेस के सहयोग नहीं करने के संदर्भ में देखा जा रहा है।

Trending Videos
'अपने किए को भुगत रही है कांग्रेस'
हालांकि इसके तुरंत बाद करुणानिधि ने अपना रुख नरम करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस खेद जताती है तो डीएमके उनको समर्थन देगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह बीती बातों को भूलने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में बेहद खराब है।
करुणानिधि बोले कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि एक अच्छी जिंदगी के लिए आपको आभारी होना पड़ता है। लेकिन कांग्रेस को इसका कभी अहसास नहीं हुआ और उसे जिसने सहयोग किया उसी को उसने दुख पहुंचाया। आज कांग्रेस उसी की कीमत चुका रही है।