फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karuna dares jaya to initiate legal proceedings against him

'अगर हिम्मत है तो मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं जयललिता'

Fri, 01 Feb 2013 12:19 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
चेन्नई/एजेंसी Updated Fri, 01 Feb 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
karuna dares jaya to initiate legal proceedings against him

डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।

विज्ञापन


करुणानिधि ने बुधवार को कहा था कि जयललिता ने एआईएडीएमके संस्थापक एमजीआर को पत्र लिखकर तमिल अभिनेता कमल हासन की आलोचना की थी। मुख्यमंत्री ने करुणानिधि के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह डीएमके प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। इस पर करुणानिधि ने कहा कि उनके पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं, अगर मुख्यमंत्री शिकायत दर्ज कराती हैं तो वे सारे सुबूत कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करुणानिधि ने बुधवार को कहा था कि जयललिता ने स्व. एमजी रामचंद्रन को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि जब वह एक फिल्म के स्पेशल शो में फंड जुटाने के मकसद से गए थे तो कमल हासन ने मीडिया में उनका (एमजीआर का) पर्याप्त प्रचार नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


करुणानिधि के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए जयललिता ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब एमजीआर मुख्यमंत्री थे, उस दौरान वह पार्टी की प्रचार सचिव थीं और उनकी रोजाना मुख्यमंत्री से मुलाकात और बातचीत होती थी। ऐसे में उन्हें पत्र लिखने का कोई औचित्य ही नहीं था। उन्होंने कहा कि करुणानिधि के आरोप को वह हल्के में खारिज नहीं कर सकतीं, इसलिए वह डीएमके प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed