फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karnataka ministers cm udasi and shobha karandlaje resign

संकट में शेट्टार सरकार, दो मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Wed, 23 Jan 2013 10:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
karnataka ministers cm udasi and shobha karandlaje resign
कर्नाटक में भाजपा सरकार पर एक बार फिर संकट में घिरती दिख रही है। राज्य सरकार के दो मंत्रियों सीएम उदासी और शोभा करंदलाजे ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


ये मंत्री पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के समर्थक हैं। उदासी और करंदलाजे ने पहले ही इस्तीफा देने का संकेत दे दिया था।

वहीं, राजधानी बंगलौर में येदियुरप्पा समर्थक मंत्रियों और विधायकों की बैठक हो रही है। खबर है कि इसके बाद भाजपा के कुछ विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं।

मंगलवार को एक बयान में येदियुरप्पा की समर्थक ऊर्जा मंत्री शोभा ने कहा, ‘पिछले ढाई साल में ऊर्जा मंत्री के तौर पर अपने काम से मैं संतुष्ट हूं। मैं विभाग छोड़ रही हूं। उम्मीदों के अनुरूप कार्यालय में यह मेरा आखिरी दिन है।’

विज्ञापन


अब वह विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) की गतिविधियों का समर्थन करेंगी। शोभा ने आखिरी दिन ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शोभा ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीडब्ल्यूडी मंत्री सीएम उदासी ने भी मंगलवार को ही इस्तीफा देने का संकेत दिया था। इनके अलावा विधायक बीपी हरीश भी आज इस्तीफा दे सकत है। सूत्रों की मानें तो 15 से 20 विधायक स्पीकर केजी बोपय्या को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed