फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   karnataka minister save 6 lives drowing in lake

तालाब में कूदे मंत्रीजी, बचा ली 6 जान

Wed, 18 Sep 2013 01:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Sep 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
karnataka minister save 6 lives drowing in lake

आए दिन नेताओं को कोसने वाली दुनिया के सामने कर्नाटक के 61 वर्षीय मंत्री हीरो बनकर सामने आए। आखिर उन्होंने ऐसा क्या कारनामा कर दिखाया?

विज्ञापन


दरअसल, उन्होंने अपने गार्डों के साथ तालाब में कूदकर छह लोगों के पूरे परिवार को बाहर निकाला, जो डूबती कार में फंसे हुए थे।

प्राथमिक एवं माध्यामिक शिक्षा मंत्री किम्माने रत्नाकर अपनी सरकारी गाड़ी इनोवा से बंगलुरु जा रहे थे, जब उन्होंने डूबती कार देखी और अपने काफिले को रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन


किम्माने, उनका गनमेन हलस्वामी, ड्राइवर चंद्रशेखर और एस्कोर्ट वाहन का ड्राइवर कृष्णमूर्ति यह देखकर पानी में कूद गए। वे सभी कार तक पहुंचे, जिसमें फंसे लोग खिड़की से बाहर हाथ निकालकर मदद की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने पिछला दरवाजा खोला और तीन बच्चों को बाहर निकाला और अपने साथियों की मदद से उन्हें किनारे ले आए। इसके बाद चारों कार की तरफ दोबारा गए। इसके बाद बाकी तीन लोगों को बचाया गया, जिनमें 55 साल की एक महिला भी शामिल थी।


इस दौरान ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति बेहोश हो चुके थे। इसके बाद मंत्री ने डॉक्टर को बुलाया, जिसने उदय कुमार, उनकी पत्नी सुमा, मां गीता, 14 और 8 साल के दो बेटों और उदय के तीन साल के भतीजे का उपचार किया।

किम्माने ने अपने दोस्तों को बुलाया और उनके साथ दवा एवं नाश्ते का इंतजाम किया। उन्होंने उदय को कपड़े भी दिए, जिसके बाद वह बंगलुरु के लिए रवाना हुए।

उदय ने कहा, "मेरे पास मंत्री किम्माने रत्नाकर का शुक्रिया अदा करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। उनकी कोशिशों की वजह से आज हम जिंदा हैं। वह न होते, तो हम सभी छह डूब जाते।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed