फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Karnataka govt to ban TV shows on Astrology!

कर्नाटक में बैन होगा ज्योतिष पर आधारित टीवी शो!

Sat, 12 Dec 2015 01:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Karnataka govt to ban TV shows on Astrology!

कर्नाटक में टीवी के माध्यम से एस्ट्रोलॉजी की जानकारी करने वाले जल्द ही इससे महरूम हो सकते हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार एस्ट्रोलॉजी पर आधारित टीवी शो पर जल्द ही रोक लगाने का विचार बना रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सरकार का मानना है कि इन टीवी शो को देखकर लोगों में अंधविश्वास की भावना बढ़ती जा रही है। बेंगलुरू में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हर टीवी चैनल एस्ट्रोलॉजी आधारित शो प्रसारित कर रहा है।
विज्ञापन


हर कोई एस्ट्रोलॉजी शो देखकर अपनी दिनचर्या को आगे बढ़ाने में लग गया है, इससे मेरा घर भी अछूता नहीं रह गया है। अब समय आ गया है कि इस पर रोक लगायी जाए।

पहले लागू नहीं कर पाए थे बैन

Karnataka govt to ban TV shows on Astrology!

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार पहले भी एस्ट्रोलॉजी शो पर रोक लगाने संबंधी प्रस्ताव ला चुकी है,लेकिन विभिन्न तपकों के विरोध के चलते उसे बैकफुट पर जाना पड़ा था।

इस मामले में जानकारों का मानना है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस प्रकार टीवी शो पर बैन लगाना आसान नहीं होगा क्‍योंकि बड़ी संख्या में लोग एस्ट्रोलॉजी को मानते हैं।

साथ ही लगभग हर चैनल एस्ट्रोलॉजी आ‌धारित शो दिखाता है क्योंकि उसे इन शो के जरिए हाई टीआरपी मिलती है। अब देखना होगा सीएम साहब इस बार भी इसे बैन करने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed