फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Karnataka government would cbi probe of Kalaburgi murder case

कालबुर्गी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराएगी कर्नाटक सरकार

Tue, 01 Sep 2015 04:12 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 04:12 AM IST
विज्ञापन
Karnataka government would cbi probe of Kalaburgi murder case

प्रख्यात कन्नड़ विद्वान और हम्पी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति एमएम कालबुर्गी की हत्या से उपजे असंतोष को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सीबीआई जांच का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


जब तक केंद्रीय एजेंसी मामले को अपने हाथ में नहीं ले लेती, तब तक सीआईडी जांच करेगी। दूसरी ओर धारवाड़ में सोमवार को कालबुर्गी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का रेला उमड़ पड़ा। सैकड़ों नम आंखों के बीच उन्हें लिंगायत समुदाय के रिवाज के अनुसार अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन


कालबुर्गी की रविवार को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक हुबली-धारवाड़ पुलिस की स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही थी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केस को सीआईडी को सौंपने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होनी चाहिए थी।

यह बहुत ही निंदनीय है। इसके कुछ ही देर बाद राज्य कैबिनेट की बैठक में इस मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्णय ले लिया गया। कानून और संसदीय मामलों के मंत्री टीबी जयचंद्र ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईडी तुरंत जांच शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोग सीबीआई को भी लिखेंगे। सीबीआई किसी भी समय जांच अपने हाथ में ले सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ शक सामने आ रहे हैं। इसलिए जांच तुरंत शुरू करनी होगी।

कई साहित्यकारों को दी गई सुरक्षा

Karnataka government would cbi probe of Kalaburgi murder case

कालबुर्गी की हत्या के बाद पुलिस ने ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता गिरीश कर्नाड और एसएल भैरप्पा समेत उन सभी साहित्यकारों को सुरक्षा मुहैया करा दी है, जिन्हें अलग-अलग मुद्दों पर समय-समय पर विभिन्न समूहों के गुस्से का सामना करना पड़ा है।

वहीं दक्षिण कन्नड़ जिले की बंटवल पुलिस ने लेखक केएस भगवान को ट्विटर पर धमकी देने के आरोप में बजरंग दल के एक स्थानीय कार्यकर्ता भुविथ शेट्टी को गिरफ्तार किया है। हिंदू संगठन भगवान द्वारा कथित तौर पर भगवत गीता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed