कर्नाटक के मंत्री ने श्मशान में गुजारी रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको लगता है कि श्मशान घाट में भूत रहते हैं, तो कर्नाटक के आबकारी मंत्री सतीश जरकीहोली आपका डर दूर कर सकते हैं। उन्होंने अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए अन्य सैकड़ों लोगों के साथ शनिवार को श्मशान घाट में रात गुजारी, रात का खाना खाया और बताया कि ऐसी जगहों पर भूत नहीं रहते।
राज्य में अंधविश्वास विरोधी अधिनियम लाने की वकालत करने के बाद आबकारी मंत्री ने अंधविश्वास को खत्म करने के लिए राज्य के बेलगावी में स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट में रात गुजारी। सतीश कहते हैं कि यहां रात गुजारकर मैं ऐसी जगहों पर भूत रहने के अंधविश्वास को खत्म करना चाहता हूं।
पवित्र जगह है श्मशान
सतीश कहते हैं कि वे अगर सत्ता में न भी रहें, तो ऐसे प्रयासों से अंधविश्वास के खिलाफ लड़ते रहेंगे। उन्होंने बताया कि अंधविश्वास की वजह से छोटी जाति के लोगों को न्याय नहीं मिलता। इतना ही नहीं, सतीश ने श्मशान घाट को पवित्र जगहों में से एक बता दिया।
आपको बता दें कि 6 दिसंबर को ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती भी होती है। कर्नाटक के आबकारी मंत्री सतीश जरकीहोली ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को भी ध्यान में रखकर श्मशान में रात गुजारने का फैसला किया।
(फोटो साभार: डेक्केन क्रॉनिकल)