फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Karnataka cm wearing 70 lakh watch

70 लाख की घड़ी पहन निशाने पर आए कर्नाटक के सीएम

Fri, 12 Feb 2016 04:45 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Karnataka cm wearing 70 lakh watch

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया महंगे शौक रखने के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका ये शौक उनके जी का जंजाल बनता दिख रहा है। इस शौक के कारण ही विरोधियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को उनके किसी दोस्त ने 70 लाख रुपये कीमत की घड़ी उपहार में दी है। हीरे जड़ी यह घड़ी पाकर मुख्यमंत्री सवालों में घिर गए हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा है कि मैं इसके विरोध में नहीं हूं कि मुख्यमंत्री क्या पहनते हैं चाहे वो महंगी घड़ी ही न हो।
विज्ञापन


लेकिन मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह राम मनोहर लोहिया के अनुयायी हैं और एक समाजवादी हैं। ऐसे में वह इतनी महंगी घड़ी कैसे पहन सकते हैं। गौरतलब है कि सिद्धरमैया तब सवालों के घेरे में आ गए हैं जब कर्नाटक के बीडर में उप चुनाव और पंचायत चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने साधा निशाना

Karnataka cm wearing 70 lakh watch

ऐसे में इतनी महंगी घड़ी पहन कर वह विवादों में घिर गए हैं। कुमारस्वामी ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री दो लाख कीमत के चश्मे भी पहनते हैं। हालांकि इन सब पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि वह दस लाख रुपये में अपनी घड़ी बेचने के लिए तैयार हैं।

सिद्धरमैया का महंगी घड़ी तोहफे में लेने पर सवाल इस लिए भी उठ रहे हैं कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय की आचार संहिता के अनुसार कोई भी केन्द्रीय या राज्य मंत्री 5 हजार रुपये से ज्यादा कीमत के तोहफे स्वीकार नहीं कर सकता।

इससे पहले यह भी खबरें आई थीं कि सिद्धरमैया ने अपनी पत्नी के लिए 9 लाख रुपये कीमत की सिल्क की साड़ी खरीदी थी। वहीं अपने बेटे की फिल्म में भी उन पर 70 करोड़ रुपये लगाने के आरोप हैं। वहीं भाजपा ने भी मुख्यमंत्री के इतने महंगे तोहफे लेने पर सवाल खडा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed