{"_id":"b8c8cd2b4e72475da44b51f65b9f9a38","slug":"karnataka-board-sslc-10th-exam-results-on-may-12-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक बोर्ड दसवीं (SSLC) का रिजल्ट कल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कर्नाटक बोर्ड दसवीं (SSLC) का रिजल्ट कल
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
Updated Mon, 11 May 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (KSEEB) दसवीं का रिजल्ट कल यानी 12 मई को घोषित किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक सीनियर लीविंग सर्टिफिकेट एग्जाम (SSLC) का परिणाम दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट एडमिट कार्ड में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल कोड/जन्म तिथि (DOB) डालकर देख सकते हैं।
बोर्ड के द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में कुल 8.56 लाख छात्र शामिल हुए हैं। परीक्षार्थियों की कुल संख्या में 8.07 लाख छात्र फर्स्ट टाइमर हैं वहीं 16,337 प्राइवेट छात्र और बाकी छात्र दुबारा शामिल हुए हैं। पिछले वर्ष भी दसवीं का परिणाम 12 मई को ही घोषित किया गया था।
विज्ञापन
रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल पर भी
अमर उजाला रिजल्ट की नयी पहल "Get Results on your Mobile & Email" के तहत बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अब मोबाइल और ईमेल के जरिए भी पा सकते हैं।
विज्ञापन
http://results.amarujala.com/get-board-results-on-mobile/
अपना रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए छात्रों को अपना नाम, रोल नंबर, शहर या राज्य का नाम वैध मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सफल रजिस्ट्रेशन के ठीक बाद आपको एक कन्फर्मेशन मेल भेज दिया जाएगा और परिणाम घोषित होने के बाद यह भी संदेश के जरिए भेज दिया जाएगा।
अमर उजाला परीक्षा में शामिल सभी छात्रों को उनके रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देता है।
छात्र अपना रिजल्ट हमारी वेबसाइट http://results.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।