{"_id":"956064cd162cb1aeb2d2e8ea8e5b693b","slug":"karnatak-bjp-mla-accused-in-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के खिलाफ रेप का केस दर्ज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा विधायक के खिलाफ रेप का केस दर्ज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। विधायक डीएन जीवराज के खिलाफ पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जीवराज कर्नाटक की चिकमगलूर जिले में श्रीनगेरी सीट से विधायक हैं। उन पर एनआरपुरा थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
फिलहाल विधायक ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक विधायक ने रेप के आरोपों को खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
शिकायत के अनुसार मई 2010 में विधायक ने चिकमगलुर जिले के केसकक्की गांव में एक 23 वर्षीय युवती से रेप किया था।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि जीवराज ने उसे अगवा कराकर अपने फार्महाऊस में उससे रेप किया। उसे शिकायत करवाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकियां भी मिल रही थीं।
विज्ञापन
जीवराज कर्नाटक भाजपा में जानामाना नाम हैं और भाजपा सरकार के दौरान मंत्री भी रह चुके हैं। वह साल 2013 में भी विधानसभा चुनाव जीते थे।
कर्नाटक के अन्य भाजपा मंत्रियों पर भी दुष्कर्म और यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। बीएस येदुरप्पा की सरकार में मंत्री रहे एमपी रेनुकाचार्य पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा है और मंत्री हरातालु हलप्पा के पर रेप मामले में चार्जशीट तक दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन