{"_id":"58e1eab4-a50b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"karna-polls-sonia-rahul-manmohan-singh-to-undertake-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में प्रचार करेंगे मनमोहन, सोनिया और राहुल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कर्नाटक में प्रचार करेंगे मनमोहन, सोनिया और राहुल
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sun, 14 Apr 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में आगामी 5 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी. परमेश्वर ने रविवार को यहां बताया कि पीएम 29 अप्रैल को हुबली एवं बंगलूरू और 2 मई को मैसूर और बंगलूरू में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
वहीं श्रीमती गांधी 26 अप्रैल को चिकमंगलूर एवं मंगलोर का 30 अप्रैल को गुलबर्गा और बेलगाम का और 2 मई को मैसूर का चुनावी दौरा करेंगी।
राहुल गांधी 23 अप्रैल को बेल्लारी, रायचूर और बीजापुर, 28 अप्रैल को कोलार, टुमकुर एवं हवेरी और अंत में मैसूर, हासन और शिमोगा में पार्टी के प्रचार में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कर्नाटक की सत्ता में वापसी के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।
विज्ञापन