फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kapu leader padmanabam warning hunger strike

कापू नेता ने दी अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

Mon, 01 Feb 2016 10:03 PM IST
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
kapu leader padmanabam warning hunger strike

राज्य में कापू समुदाय के नेता एम पद्मनाभम ने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। कापू समुदाय अपने को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में शामिल करने के लिए मांग कर रहा है, जिनका प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया था।

विज्ञापन


पूर्वी गोदावरी जिले में पद्मनाभम ने कहा, ‘मैं अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखूंगा भले ही मुझे जेल में डाल दिया जाए। सरकार माहौल खराब करने और कापू समुदाय को बदनाम करने का षडयंत्र कर रही है।’
विज्ञापन


इस बीच आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (गृह) एन चिन्ना राजप्पा और निकाय प्रबंधन मंत्री पी नारायण ने पद्मनाभम के बयान की आलोचना की है।

दूसरी ओर विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने कापू समुदाय को बीसी सूची में शामिल करने की मांग को अपना समर्थन दिया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी ने कापू समुदाय को आरक्षण सूची में शामिल करने के लिए व्यावहारिक रास्ता निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

kapu leader padmanabam warning hunger strike

वहीं राज्य के आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कापू समुदाय के लोगों का प्रदर्शन हिंसक हो जाने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल को वहां भेजा गया है।

जिले के तुनी क्षेत्र में रविवार को आंदोलनकारियों ने एक यात्री ट्रेन, पुलिस चौकी, पुलिस वाहनों और निजी वाहनों में आग लगा दी थी।

आरक्षण पर कापू समुदाय के व्यक्ति ने की आत्महत्याप्रदेश में आरक्षण के साथ प्रदेश की विशेष दर्जे की मांग को लेकर कापू समुदाय के एक व्यक्ति ने सोमवार को काकीनाड़ा शहर में आत्महत्या कर ली।

राजधानी से करीब 400 किलोमीटर दूर 45 वर्षीय सीएचवी मूर्ति ने पूर्वी गोदावरी जिला मुख्यालय के काकीनाड़ा सचिवालय में डिश एंटीना से लटक कर जान दे दी।

पुलिस इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच) वी श्रीनिवास ने बताया कि मूर्ति की जेब से एक पत्र मिला है जिसमें उसने लिखा है कि वह कापू समुदाय को बीसी सूची में शामिल नहीं करने और आंध्र प्रदेश को केंद्र सरकार के अनुसार विशेष दर्जा नहीं दिए जाने पर अपनी जान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed