फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kapu community protesters burn down railways coaches in Tuni city

आंध्र प्रदेशः आरक्षण की मांग पर बवाल, ट्रेन की बोगियां फूंकी

Sun, 31 Jan 2016 10:10 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Kapu community protesters burn down railways coaches in Tuni city

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में कापू समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने जिले के तूनी में एक पुलिस थाने में आग लगा दी।

विज्ञापन


भीड़ ने रत्नाचल एक्सप्रेस और पुलिस के आठ वाहनों में आग लगाने के साथ भारी उत्पात मचाया। इस मसले पर चर्चा के लिए राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक आपात बैठक की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कापू समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने के वादे को तोड़ा है। उन्होंने इस मामले में केवल एक आयोग का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के चार डिब्बे जलाए, पुलिस थाने में लगाई आग

Kapu community protesters burn down railways coaches in Tuni city

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज के बाद भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ ने ट्रेन में आग लगाने के साथ पथराव भी किया जिसमें रेलवे के चार कर्मचारी घायल हो गए। इस कारण क्षेत्र में कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।

रेलवे लाइन पर खड़े प्रदर्शनकारी दोपहर करीब 3:20 तूनी और हमरावाराम रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन को रुकवाकर उसमें चढ़ गए और चार डिब्बों को आग के हवाले कर दिया।

बताया जाता है इस घटना में ट्रेन के यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दो लाख से अधिक की संख्या में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर दिया। विजयवाड़ा से भी प्रदर्शन की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed