फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kapil sibbal targets narendra modi

कांग्रेस नेता ने मोदी के लिए कहा, 'तानाशाह कभी माफी नहीं मांगता'

Thu, 17 Apr 2014 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Apr 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
kapil sibbal targets narendra modi

गुजरात दंगों के लिए माफी मांगने के मुद्दे को टालने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साध दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि मोदी माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि वह छोटे दिल के हैं। उनके पास 56 इंच का नहीं, बल्कि 33 इंच का सीना है। वह माफी नहीं मांगेंगे।

विज्ञापन


उनका दिल बड़ा नहीं है। कपिल सिब्बल ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में एक व्यक्ति को अदालत से सजा-ए-मौत मिल चुकी है तो एक व्यक्ति को भ्रष्टाचार के लिए तीन साल की सजा हुई है।
विज्ञापन


फिर भी उनकी कुर्सी नहीं गई। गुजरात के 25 पुलिसकर्मी फर्जी मुठभेड़ के मामले में जेल में बंद हैं। सिब्बल ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसी कोई राज्य सरकार नहीं होगी, जहां ऊपर से नीचे तक गलत काम ही देखने को मिलेगा। सिब्बल ने कहा कि बताओ अगर यह व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन जाएगा तो देश का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'तानाशाह कभी माफी नहीं मांगता'

kapil sibbal targets narendra modi

कांग्रेस के एक अन्य नेता मीम अफजल ने कहा है कि वह ऐसे व्यक्ति हैं, जो माफी मांगने से भागते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी यह साबित कर देना चाहते हैं कि तानाशाह कभी माफी नहीं मांगता। अफजल ने कहा कि 1984 के दंगों को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने माफी मांगी। लेकिन मोदी ऐसे व्यक्ति हैं जो माफी नहीं मांगते। उन्हें सिर्फ दूसरों पर उंगली उठाना आता है।

गौरतलब है कि गुजरात दंगों पर माफी मांगने के सवाल के जवाब में मोदी ने कहा था कि उनसे माफी मांगने के लिए कहने से पहले कांग्रेस को अपने पापों का लेखाजोखा देना चाहिए।

गुजरात दंगों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस मोदी पर जमकर निशाना साध रही है। मगर 84 के दंगों को लेकर भी उसे सवालों का सामना करना पड़ रहा है। सिख दंगों को लेकर राहुल गांधी के माफी नहीं मांगने के सवाल पर पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री और सोनिया इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed