{"_id":"da717a833d666779876a4a9d9a70669f","slug":"kapil-sibbal-admit-to-fund-tehalka","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हां, मैंने तहलका को दिए थे पांच लाख'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'हां, मैंने तहलका को दिए थे पांच लाख'
एजेंसी/दिल्ली
Updated Thu, 28 Nov 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन उत्पीड़न के आरोप का सामना कर रहे तरुण तेजपाल से संबंधों को लेकर कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने यह तो स्वीकार किया है कि उन्होंने ही तहलका पत्रिका शुरू करने के लिए तेजपाल को आर्थिक मदद की थी।
उन्होंने यह भी माना कि तेजपाल को उन्होंने चंदे के तौर पर पांच लाख रुपये दिए थे और वह तहलका के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
मगर तहलका में किसी तरह की हिस्सेदारी और साझेदारी के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज किया।
सिब्बल ने कहा कि अगर तेजपाल दोषी हैं तो उन्हें सजा होनी चाहिए। तेजपाल को बचाने और पुराने संबंधों के सवालों पर सिब्बल बृहस्पतिवार को भड़क गए।
उन्होंने उल्टे पत्रकारों से पूछा कि तरुण सिब्बल नाम का एक शख्स मेरा संबंधी है तो क्या इस देश के सभी तरुण मेरे रिश्तेदार हैं। इस बात से भी उन्होंने इंकार किया कि तेजपाल की कंपनी में वह शेयरधारक हैं।
उन्होंने माना कि एनडीए सरकार के समय जब तहलका भाजपा के निशाने पर थी। तब तेजपाल उनसे मदद मांगने आए थे और उन्होंने पांच लाख रुपये का चेक दिया था। सिब्बल ने कहा कि तेजपाल कई लोगों के पास गए थे।
विज्ञापन
वह मेरे पास भी आए। मैं उन्हें नहीं जानता था। वह चंदा था। वे रुपये शेयर के लिए नहीं दिए गए थे। उन्होंने मुझसे अखबार शुरू करने के लिए मदद मांगी। तो मैंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के आधार पर उन्हें मदद दी।
उन्होंने कहा कि वह मानते है कि वह तहलका के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी इसके शेयर के लिए आवेदन नहीं किया और न ही उनके पास कोई शेयर हैं।
सिब्बल ने कहा कि यदि किसी ने उनके नाम शेयर दिखाए हैं तो वह क्या कर सकते हैं। मालूम हो कि भाजपा कांग्रेस पर तेजपाल को बचाने का आरोप लगा रही है।
भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने सिब्बल की ओर इशारा करते हुए कहा था कि एक केंद्रीय मंत्री तेजपाल को बचाने का काम कर रहा है।