फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kapil sibal should mind his own business says bjp

'मोदी पर नहीं, अपने कामकाज पर ध्यान दें सिब्बल'

Tue, 14 May 2013 10:31 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 14 May 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
kapil sibal should mind his own business says bjp

केंद्र सरकार के दो कानूनविद मंत्रियों पर भाजपा ने हल्ला बोला है।

विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जल्द ही खुलासा करने का ऐलान करने वाले कानून मंत्री कपिल सिब्बल पर भाजपा बरस पड़ी है।

पार्टी ने सिब्बल से पूछा कि क्या उन्हें कानून मंत्रालय में बैठकर मुख्यमंत्री का स्टिंग करने का काम सौंपा गया है, जबकि पार्टी ने मनरेगा को लेकर विज्ञापन देने वाले सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से देश में मौजूद बंधुआ मजदूरों की संख्या बताने की मांग की है।

सिब्बल की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा ने कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि सिब्बल को यह भी मालूम नहीं है कि तिरंगा किस तरह फहराया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने 13 जुलाई, 2011 की घटना का जिक्र कर कहा कि मोजांबीक में वहां के मंत्री के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए तिरंगा उल्टा फहराया गया था।

उन्होंने कहा कि सिब्बल ने तिरंगे का अपमान किया था। निर्मला ने कहा कि सिब्बल को कानून मंत्रालय में बैठकर किसी मुख्यमंत्री का स्टिंग ऑपरेशन करने की बजाय देश के गरीब व आम लोगों समेत सभी को समय पर न्याय दिलाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा ने मनरेगा को लेकर यूपीए सरकार के प्रकाशित विज्ञापनों का भ्रमित करने वाला बताया है। पार्टी महासचिव पी मुरलीधर राव ने कहा कि यह विज्ञापन बेतुका है क्योंकि इसमें कहा गया है कि ‘मनरेगा को धन्यवाद, अब कोई बंधुआ नहीं।’


राव ने कहा कि मनीष तिवारी खुद वकील हैं और उन्हें याद रखना चाहिए कि देश में बंधुआ मजदूरी 1976 में ही समाप्त हो गई थी। इसलिए सवाल यह कि अब बंधुआ मजदूर कहां से आ गए। यदि देश में बंधुआ मजदूर थे तो तिवारी को इनकी संख्या बतानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed