फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kapil Sibal seeks global cooperation for cyber security

साइबर सुरक्षा के लिए वैश्विक सहयोग जरूरी: सिब्बल

Tue, 06 Nov 2012 11:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 06 Nov 2012 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sibal seeks global cooperation for cyber security

भारत ने साइबर सुरक्षा बढ़ाने और इंटरनेट प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया है।

विज्ञापन


संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल अजरबैजान के बाकू में इंटरनेट पर आयोजित वैश्विक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। उनके मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में उनके के भाषण के हवाले से कहा गया है कि कोई भी देश साइबर अपराध से अकेले नहीं लड़ सकता। साथ ही वह अकेले अपने साइबर स्पेस को सुरक्षित नहीं रखा सकता।
विज्ञापन


सुरक्षित साइबर स्पेस के लिए दुनिया भर की प्रमुख इकाइयों, सरकारों, उद्योग एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच बेहतर सहयोग जरूरी है। आधिकारिक बयान के अनुसार सिब्बल ने कहा कि साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों से निपटना सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है। इस समस्या से निपटने के लिए सिब्बल ने तकनीक और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए समझौते पर बल दिया और कहा कि इसके लिए संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंचों के बीच तालमेल सुगम बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed