{"_id":"ecf4f74c-9a10-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kapil-sibal-attacks-bjp-over-amit-shah-elevation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह की आड़ में कांग्रेस का हमला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमित शाह की आड़ में कांग्रेस का हमला
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनाथ की नई टीम में अमित शाह के प्रवेश पर जहां कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है तो वहीं वरुण गांधी को ज्यादा महत्व दिए जाने पर खुद पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के कई नेता नाराज हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने शाह को नई टीम में शामिल करने की आलोचना करते हुए कहा है कि इस मामले में भाजपा ने किस नैतिकता का परिचय दिया है।
टीम घोषित होते ही पहला हमला कांग्रेस की ओर से बोला गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि हमेशा नैतिकता की बात करने वाली भाजपा की नैतिकता अमित शाह के मामले में कहां खो गई?
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जिस पर दो-दो फर्जी मुठभेड़ का मामला चल रहा हो और इन मामलों में उसे जेल भी जाना पड़ा हो, उसे राष्ट्र्रीय टीम में बेहद महत्वपूर्ण पद देकर भाजपा क्या साबित करना चाहती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश इसे देख रहा है और भाजपा को चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। दूसरी ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने वरुण को खास तवज्जो दिए जाने पर कटाक्ष किया है।
उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा सभी जगह गांधी उपनाम का लाभ तो मिलता ही है। नई टीम से कलराज मिश्र से भी नाराज बताए जाते हैं। गौरतलब है कि कटियार और कलराज दोनों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व ले लिया गया है।