फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kapil sharma in firing line of modi and rahul gandhi

मोदी और राहुल की जंग में फंस गए कॉमेडियन कपिल!

Tue, 06 May 2014 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 May 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
kapil sharma in firing line of modi and rahul gandhi

सियासत ऐसी बला है कि बने-बनाए रिश्ते बिगाड़ दे, पुरानी दोस्ती के रिश्ते में गांठ डाल दे और समर्थन-विरोध के चक्कर में परिवार के सदस्यों को ही आमने-सामने ला खडे़ करे। और तो और, एक मसखरे को संजीदा होने पर भी मजबूर कर दे।

विज्ञापन


सियासत के मैदान ए जंग में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच कशमकश जारी है और हमले आए दिन तीखे होते जा रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी आपसी लड़ाई में कोई ऐसा फंस गया, जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


हालिया वक्त में शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचे देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को एक ही वाकये ने ऐसा सबक दिया कि आगे राजनीतिक बातचीत के बीच पड़ने से पहले वो कई बार सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से जारी मोदी बनाम राहुल की जंग

kapil sharma in firing line of modi and rahul gandhi

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यंग्यबाण छोड़ते रहे हैं। राहुल ने मोदी के गुजरात मॉडल को टॉफी मॉडल बताया और उससे पहले कहा कि चुनावों के बाद भाजपा का गुब्बारा फूट जाएगा।

इसके बाद मोदी ने कहा कि राहुल बालपन से बाहर नहीं निकले हैं और अभी तक टॉफी, गुब्बारे जैसे खिलौनों में ही उलझे हैं। हालांकि, यहां तक कॉमेडियन कपिल शर्मा को कोई दिक्कत नहीं थी।

लेकिन रविवार को कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण ना चाहते हुए भी कपिल शर्मा सियासी बहस का हिस्सा बन गए और बात इतनी बढ़ गई कि उन्हें सफाई देनी पड़ी। सारा वाकया माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पेश आया।

मोदी का राहुल पर तंज, कपिल के रास्ते

kapil sharma in firing line of modi and rahul gandhi

दरअसल, हुआ यह कि नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, "राहुल बाबा का कहना है कि गुजरात में '27 हजार पद खाली हैं' और 'हर एक में से दो बच्चे' कुपोषण के शिकार हैं। सिर्फ वही बता सकते हैं कि यह कैसे मुमकिन है।"

गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा, "जिस तरह से राहुल बाबा कॉमेडी के साथ बयानबाजी करते जा रहे हैं, मुझे लगता है कि जल्‍द ही कपिल शर्मा का कॉमेडी शो बंद हो सकता है।" उन्होंने यह भी कहा कि राहुल की कॉमेडी चुनावी ‌थकान उतारने के काम आ सकती है।

जाहिर है, मोदी राहुल गांधी के उस भाषण पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर रहे थे, जिसमें उनके भाषण में कुछ गलतियां हो गई हैं। कपिल का जिक्र करने के बाद कॉमेडियन भी इस मामले में कूदे और फंस गए।

कपिल ने शेयर किया मोदी का ट्वीट

kapil sharma in firing line of modi and rahul gandhi

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की शोहरत पर इतराते हुए कपिल शर्मा ने नरेंद्र मोदी यही ट्वीट शेयर किया। लेकिन ऐसा करते ही उनके प्रशंसकों ने आरोपों और गालियों की झड़ी लगा दी।

नुकसान इतना बढ़ गया कि उन्हें इस ट्वीट को डिलीट करना पड़ा। बाद में कपिल शर्मा ने‌ ट्विटर और फेसबुक पर मामला शांत करने के लिए लिखा, "प्यारे दोस्तों। यह देखकर दुख हुआ कि आप लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर लड़ रहे हैं। गंदे लफ्ज, गालियां...यह काफी बुरा है।"

कपिल शर्मा ने आगे लिखा, "मेरा आप सभी से आग्रह है‌ कि एक-दूसरे को मजहब के नाम पर आपशब्द मत कहिए। कोई भी मजहब हमें दूसरे धर्मों का अपमान करना नहीं सिखाता।"

फजीहत के बाद देनी पड़ी सफाई

kapil sharma in firing line of modi and rahul gandhi

कॉमेडियन कपिल ने लिखा, "कृपया, इन सभी चीजों से बाहर आ जाइए। हम सभी एक जैसे हैं। मैंने मोदीजी का ट्वीट इसलिए शेयर किया, क्योंकि आप सभी इस शो से प्यार करते हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे बुरा लगा, इसलिए मैं वो तस्वीर और ट्वीट, दोनों डिलीट कर रहा हूं। एक-दूसरे से प्यार करना सीखिए...आइए दुनिया बदले, ताकि हमारे बाद जो पीढ़ी आए, उन्हें नफरत का पता ही न हो। इस खूबसूरत दुनिया को ईश्वर सहेजकर रखे। मुस्कुराते रहिए। सभी को प्यार।"

कपिल अपने शो में राजनीति की खूब चर्चा करते हैं और नेताओं पर तंस कसने से जरा नहीं शर्माते। लेकिन जब असल राजनीति में उनका नाम घिसटा, तो वो मुश्किल में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed