{"_id":"b7cfe930-06bf-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"kanpur-stampede-in-panki-temple-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुरः पनकी के मंदिर में भगदड़, एक की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कानपुरः पनकी के मंदिर में भगदड़, एक की मौत
कानपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Sep 2012 08:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर स्थित पनकी के हनुमान मंदिर में मंगलवार तड़के भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 12 लोग जख्मी हो गए। बड़ा मंगलवार होने के मौके पर मंदिर में देर रात से ही काफी तादाद में श्रद्धालु कतार में खड़े थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले दर्शन करने की जल्दबाजी में यह हादसा हुआ। हादसे में जख्मी हुए 12 लोगों में से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम परशुराम प्रजापति था।