फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kanpur SP district chief son killed

कानपुर: सपा जिलाध्यक्ष के बेटे की हत्या

Thu, 18 Oct 2012 01:14 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Thu, 18 Oct 2012 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kanpur SP district chief son killed
रातों-रात अमीर बनने के लिए दोस्तों ने ही कुशीनगर के सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव के बेटे दीपक यादव उर्फ सोनू (21) का अपहरण कर गला रेत दिया। उसका शव पनकी बंधे के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। वे दीपक के परिजनों से फिरौती मांगने की कोशिश में थे, लेकिन उससे पहले ही मामला खुल गया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर दीपक का शव बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल चौथे दोस्त की तलाश की जा रही है। दीपक रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज से बीबीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और सोमवार से लापता था। कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी जिसे देर रात अपहरण, हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में बदल दिया गया।
विज्ञापन


दीपक नजीराबाद सीओ शंभू नाथ यादव का मौसेरा भाई भी था। वह यहां गुरुदेव पैलेस के पास किराये पर कमरा लेकर रहता था। पुलिस के मुताबिक वह कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगाली मोहाल निवासी सहपाठी के साथ उसकी स्कूटी से कॉलेज आता-जाता था। सोमवार को अंतिम बार उसे सहपाठी के साथ स्कूटी पर देखा गया। उसके बाद से दीपक का अता-पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान परिजन भी कानपुर आ गए और मंगलवार को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद खोजबीन में जुटे थे। पुलिस ने दीपक के रूम पार्टनर जीशान से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान जांच में जुटी एसओजी ने दीपक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला सोमवार शाम करीब सात बजे उसके दोस्त नीशीथ चतुर्वेदी ने फोन किया था।

नीशीथ गोंडा के मकंदपुर निवासी ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार का बेटा है और फ्रैंकफिन इंस्टीट्यूट से प्रोफेशनल कोर्स कर रहा है। यहां वह फूलबाग के एक होटल में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने नीशीथ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या के बाद फिरौती वसूलने की सनसनीखेज कहानी का खुलासा किया।

नीशीथ ने बताया उसने रुपयों के लिए दीपक के अपहरण की योजना बनाई। योजना में उसने पनकी गंगागंज निवासी जलकल में कैशियर अशोक अवस्थी के बेटे अखिलेश, पनकी गंगागंज निवासी जितेंद्र सिंह चौहान उर्फ जीतू और अहिरवां राधा मार्केट निवासी व एचएएल के गेस्टहाउस प्रभारी झुग्गीलाल के बेटे और रमईपुर से इंटर की पढ़ाई कर रहे दिलीप को भी शामिल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक चारों जानते थे कि दीपक का परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है। योजना के मुताबिक नीशीथ ने फोन कर दीपक को पनकी बुलवाया और चारों ने सूनसान स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नीशीथ, अखिलेश और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। जीतू की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, बुधवार रात तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


दीपक के चार दोस्तों ने फिरौती के लिए उसकी हत्या की थी। सुनसान स्थान पर उसे बुलाकर एक साथी ने बेल्ट से गला कसा और दूसरे ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश की जा रही है। कोतवाली में दर्ज गुमशुदगी को हत्या की धारा में बदल दिया गया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई थी, लेकिन छानबीन में इसकी पुष्टि नहीं हुई।--अमिताभ यश, डीआईजी कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed