फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kanpur girl saved from meerut

धर्मांतरण की साजिश में फंसी कानपुर की युवती

Thu, 07 Aug 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 07 Aug 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
kanpur girl saved from meerut

मेरठ के खरखौदा निवासी युवती से गैंगरेप और धर्मांतरण का मामला अभी आग उगल ही रहा है कि बुधवार को सोफीपुर गांव में धर्मांतरण होने से बच गया। कानपुर देहात से अपहरण कर लाई गई युवती को गांव में एक धार्मिक स्थल के पास बंधक बनाकर रखा गया था।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से मेरठ और कानपुर एसओजी ने युवती को बरामद कर लिया। मामला मैनेज करते हुए उसे तुरंत कानपुर रवाना कर दिया।

बताया गया कि गैर समुदाय के एक युवक ने कानपुर देहात से एक अपाहिज युवती को बहला कर उसका अपहरण कर लिया। युवती के परिजनों ने कानपुर में उसके गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। कानपुर पुलिस और एसओजी युवती को बरामद करने के लिए लगातार लोकेशन तलाश रही थी। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन

युवती को लेकर पुलिस टीम कानपुर हुई रवाना

kanpur girl saved from meerut

दो दिन पूर्व कानपुर एसओजी को युवती की लोकेशन सोफीपुर गांव की मिली तो टीम मेरठ पहुंची। टीम ने एसएसपी ओंकार सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी ने सीओ कैंट मनीष मिश्रा के नेतृत्व में टीम को सोफीपुर गांव में भेजा।

पुलिस ने गांव में धार्मिक स्थल के पास एक मकान पर छापा मारा तो वहां युवती बंधक मिली। बताया गया कि उक्त युवक ने यह मकान किराये पर लिया था। मकान मालिक न मिलने पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया।

पुलिस रही चौकन्नी:

गांव में कोई बवाल न हो जाए, इससे पहले ही टीम युवती को लेकर कानपुर रवाना हो गई। पुलिस ने भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। उधर, सोफीपुर गांव में भाजपाइयों और हिंदू संगठनों के लोग जानकारी लेने के लिए पहुंचते रहे। इस संबंध में एसएसपी ने बताया कि युवती कानपुर देहात की थी। उसकी वहां गुमशुदगी दर्ज थी। कानपुर पुलिस उसे बरामद कर ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed