फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kanniyakumari–Bangalore Express derailed tamilnadu in early morning

कन्याकुमारी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 10 घायल

Fri, 05 Feb 2016 09:30 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Kanniyakumari–Bangalore Express derailed tamilnadu in early morning

कन्याकुमारी-बेंगलूरु एक्सप्रेस शुक्रवार तड़के सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में ट्रेन की कई बोगियां पलट गई। यह घटना तमिलनाडु के सोमनयाकनपट्टी और पत्चुर स्टेशन के बीच हुआ।

विज्ञापन


पटरी से उतरने की वजह से ट्रेन के कई डिब्बे पलट गए। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। हालांकि, अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचावकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है।

कई लोग घायल

Kanniyakumari–Bangalore Express derailed tamilnadu in early morning

ट्रेन पलटने की वजह से पूरा रूट बाधित हो गया है। हार्बर रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

फिलहाल पटरी से बोगियों को हटाने का काम जारी है। इस बीच रेलवे के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है।

रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना के मुताबिक फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में है और राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed