फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kannada woman filmmaker threatened for endorsing beef eating

बीफ खाने का समर्थन करने पर महिला फिल्मकार को धमकी

Sun, 25 Oct 2015 05:22 PM IST
Updated Sun, 25 Oct 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
Kannada woman filmmaker threatened for endorsing beef eating

कन्नड़ फिल्म निर्माता और लेखिका चेतना थिरथाहल्ली को बीफ खाने का समर्थन करने और हिंदू प्रथाओं पर सवाल करने के कारण सोशल मीडिया पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है।

विज्ञापन


चेतना ने धमकी मिलने के बाद हनुमंतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराकर मधुसूदन गौड़ा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौड़ा ने ही चेतना को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। चेतना को बलात्कार और तेजाब से हमले की धमकी दी गई।
विज्ञापन


डिप्टी पुलिस कमिश्नर (दक्षिण) बीएस लोकेश कुमार ने बताया कि चेतना को धमकी सोशल मीडिया पर बीफ खाने का समर्थन करने और हिंदू प्रथाओं पर सवाल उठाने के बाद मिली। कुमार ने बताया कि लेखिका ने अपनी शिकायत में रेप या तेजाब के हमले की धमकी देने का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में कर दी गई थी कलबुर्गी की हत्या

Kannada woman filmmaker threatened for endorsing beef eating

चेतना हिंदू प्रथाओं पर सवाल करते हुए कई लेख लिख चुकी हैं। साथ ही उन्होंने बीफ खाने के समर्थन में हाल ही में हुई एक रैली में भी हिस्सा लिया था। चेतना ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें पिछले एक साल से धमकी दी जा रही है, लेकिन वे अब तक चुप रहीं।

उन्होंने बताया कि कन्नड़ लेखक एमएम कलबुर्गी की हत्या कि बाद उन्होंने पुलिस की सहायता मांगी है। उल्लेखनीय है कि कन्नड भाषा के तर्कवादी लेखक एमएम कलबुर्गी की अगस्त में हत्या कर दी गई थी।

दो बंदूकधारियों ने धरवाड़ में उनके घर के सामने ही उन्हें गोली मारी दी। हत्यारों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। उनके हत्या समेत देश में बढ़ रही अस‌हिष्णुता के विरोध में दर्जनों लेखकों ने साहित्य अकेडमी लौटा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed