फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Kannada actress serious allegation on railway ministers son

'मैं कार्तिक की पत्नी हूं और रेल मंत्री मुझे बहू स्वीकारें'

Thu, 28 Aug 2014 08:53 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:53 PM IST
विज्ञापन
Kannada actress serious allegation on railway ministers son

रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली कन्नड़ अभिनेत्री ने दावा किया है कि कार्तिक को वह इस साल मई से जानती है।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने बताया कि कार्तिक एक दोस्त के जरिए उसके संपर्क में आए और बाद में दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।

अभिनेत्री के मुताबिक कार्तिक ने उसे न केवल अपनी मां से मिलवाया बल्कि शादी का वादा करके उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। अभिनेत्री के मुताबिक तब कार्तिक ने कहा था कि वह अपने माता-पिता को मना लेंगे।
विज्ञापन


एक्ट्रेस की मां ने भी दोनों के रिश्ते की पुष्टि की है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कार्तिक की मां को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। 

आरोप के बाद गरमाई स‌ियासत

Kannada actress serious allegation on railway ministers son

रेल मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा के बेटे कार्तिक गौड़ा के खिलाफ अभिनेत्री से रेप करने का केस दर्ज होने के बाद से सियासत गरमा गई है।

बंगलूरू पुलिस ने बुधवार की रात कार्तिक के खिलाफ एक मॉडल कम कन्नड़ अभिनेत्री से धोखाधड़ी और शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया।

अभिनेत्री ने कार्तिक के खिलाफ तब आरोप लगाया जब उनकी एक अन्य महिला से सगाई हो रही थी। शिकायत करने वाली अभिनेत्री ने दावा किया है कि रेल मंत्री के बेटे ने उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाया।

गौरतलब है कि बुधवार को कार्तिक की सगाई कोडागु जिले के कुशालनगर में हुई थी।

सदानंद बोले झूठे हैं आरोप

Kannada actress serious allegation on railway ministers son

इस प्रकरण के बाद जहां विरोधी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ हमला तेज करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है वहीं सदानंद गौड़ा का कहना है कि उनके बेटे को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाया गया है।

रेलमंत्री के मुताबिक उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए राजनीतिक साजिश के तहत बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार से पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपों की जांच कराने की मांग की है।

एनसीपी नेता तारिक अनवर ने भी कहा है कि मामले की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस शासित कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा और पीड़ित मॉडल को न्याय मिलेगा।

बंगलूरू के पुलिस आयुक्त एमएन रेड्डी के मुताबिक महिला ने आरटी पुलिस चौकी में कार्तिक गौड़ा के खिलाफ  कथित तौर पर रेप करने और धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई है।

कार्तिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed