{"_id":"1f758516-9c22-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"kanda-forced-said-geetika-for-suicide-says-police-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गीतिका को खुदकुशी के लिए कांडा ने किया मजबूर'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'गीतिका को खुदकुशी के लिए कांडा ने किया मजबूर'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने गोपाल कांडा के खिलाफ सबूत पेश किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से पेश अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को रोहिणी जिला अदालत में कहा कि गोपाल कांडा गीतिका शर्मा पर दुबई से लौटने का दबाव डाल रहा था।
उसने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर कर दिया। अभियोजन पक्ष ने यह तर्क गोपाल कांडा के कार्यालय से बरामद कंप्यूटर हार्ड डिस्क और इलेक्ट्रॉनिक डाटा के हवाले से दिया।
जिला न्यायाधीश एसके सरवरिया की अदालत में गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा के खिलाफ आरोप निर्धारण पर बहस हुई।
इसमें अभियोजन पक्ष ने कहा कि हार्ड डिस्क और ई-मेल से साफ है कि आरोपियों ने गीतिका को खुदकुशी के लिए मजबूर किया। इस दौरान अभियोजन पक्ष ने गोपाल कांडा की मंशा की ओर भी इशारा किया।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने कहा कि कांडा ने गीतिका को बिना किसी खास योग्यता के एक ऊंचा पद दिया। जब उसने एमडीएलआर छोड़कर अमीरात एयरलाइन ज्वाइन कर ली तो उसे वापस आने के लिए विवश किया गया।
विज्ञापन
बहस के दौरान सरकारी वकील राजीव मोहन ने कहा कि जब गीतिका ने अमीरात एयरलाइन ज्वाइन की तो कांडा ने वहां एक ई-मेल भेजा, जिसमें कहा गया कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने और लैपटॉप वापस न करने के मामले में गीतिका के खिलाफ गुड़गांव में रिपोर्ट दर्ज है।
इसमें कांडा ने कंपनी के एक अधिकारी चनशिवरूप सिंह को भी मिला लिया। उसने फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर उससे गीतिका के भारत प्रत्यर्पण संबंधी ई-मेल दुबई भेजा।