फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kamalnath on manmohan singh.

अब कमलनाथ बोले, मनमोहन सिंह ने की थी ‘गलती’

Sat, 13 Sep 2014 10:21 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Sat, 13 Sep 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
kamalnath on manmohan singh.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विवादों के काले बादलों में लगातार घिरते जा रहे हैं। टूजी मामले पर पूर्व सीएजी विनोद राय के बाद अब कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी उन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्पेक्ट्रम मामले में उनके द्वारा पत्र लिखकर चिंता जताने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर पूर्व पीएम ने ‘गलती’ की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने एक टीवी चैनल पर कहा, "उन्होंने शायद गलती की। मैंने उनके ध्यान में यह बात डाली थी। लेकिन शायद वह इसकी महत्ता को नहीं समझ पाए और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं इस बात से निराश था कि प्रधानमंत्री ने कोई कदम नहीं उठाया। हालांकि इस संबंध में न तो मुझे और न ही पीएम को कुछ पता था। इसलिए यह कहना बहुत ही गलत होगा कि इस बाबत उन्हें सारी जानकारी थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कांग्रेस के कई नेता टूजी मामले में मनमोहन सिंह के बचाव में उतर आए हैं। पार्टी ने कमलनाथ की टिप्पणी को भी ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए उसे खारिज कर दिया।

2जी केस में पीएम की चुप्पी पर सवाल

kamalnath on manmohan singh.

इससे पहले पूर्व सीएजी ने आरोप लगाए थे कि टूजी स्पेक्ट्रम और कोल ब्लॉक मामले में लिए गए फैसले में मनमोहन सिंह अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।

जब कमलनाथ से पूछा गया कि अगर मनमोहन सिंह अलग ढंग से काम करते, तो चीजें अलग हो सकती थीं, तो उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने अपने पत्र में लिखा था कि अगर कैबिनेट कमेटी या किसी समूह का गठन हो जाता, तो निश्चित तौर पर चीजें अलग हो सकती थीं। अगर सारी चीजें एक ही मंत्री पर नहीं छोड़ी जाती, तो निश्चित तौर पर आज तस्वीर कुछ और ही होती।"

उन्होंने कहा कि उनके पत्र लिखने के काफी देर बाद सीएजी की रिपोर्ट सामने आई। हालांकि उन्होंने इस मामले में 10 जनपथ मिला हुआ था और सोनिया गांधी के इशारे पर सब कुछ हुआ।

उन्होंने कहा, "भाजपा बिल्कुल बकवास बातें कर रही है। सोनिया गांधी, 10 जनपथ को पता भी नहीं था कि क्या हो रहा है। इस संबंध में सिर्फ विभाग को पता था न कि पूरी सरकार को।"

उन्होंने इस बात भी हैरानी जताई कि सीएजी ने कभी भी उनके पत्र का जिक्र नहीं किया, जबकि वह रिकॉर्ड में था। एक अन्य सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, "मैं इस बात पर विश्वास नहीं कर सकता कि प्रधानमंत्री को सभी तथ्यों के बारे में पता था।"

उधर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इन बातों को खारिज किया कि कमलनाथ ने राय के आरोपों का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, "कमलनाथ ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा। दोनों के बयानों की तुलना बिल्कुल गलत है। बहुत सारे लोगों ने पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई थी। जबकि राय मिलीभगत की बात कर रहे हैं। अगर ऐसा है, तो उन्हें गवाह बनना चाहिए। वह सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed