{"_id":"ec4da152-3478-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kalyan-singh-will-be-definitely-return-in-bjp-says-kalraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याण सिंह का भाजपा में आना तय: कलराज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कल्याण सिंह का भाजपा में आना तय: कलराज
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Nov 2012 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा है कि कल्याण सिंह का फिर से पार्टी में आना तय है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एफडीआई का फैसला अमेरिकी और यूरोपीय देशों तथा मल्टीनेशनल कंपनियों के दबाव में लिया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भाजपा में एक बार फिर वापसी हो रही है। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान संसद में भाजपा एफडीआई, कालाधन, कोयला घोटाला और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते बढ़ी महंगाई के मुद्दे को उठाएगी।
विज्ञापन
नामधारी से अनभिज्ञ बने कलराज
पोंटी चड्ढा हत्याकांड में चर्चा में आए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी पर कलराज मिश्र पूरी तरह अनभिज्ञ बन गए। ज्यादा पूछे जाने पर उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पार्टी की स्थानीय इकाई ही इस बारे में कुछ कहेगी।
विज्ञापन
पोंटी चड्ढा के मर्डर के दौरान मौका-ए-वारदात पर राज्य के एक आईएएस के होने के सवाल को भी टालते हुए कलराज ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता। लेकिन ऐसा कुछ है तो सारी स्थिति साफ होनी चाहिए और वस्तुस्थिति सामने आनी चाहिए।