फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kalyan singh terms ally with mulayam as biggest mistake

मुलायम का साथ देना बहुत बडी़ गलतीः कल्याण

Mon, 05 Nov 2012 01:45 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 05 Nov 2012 01:45 PM IST
विज्ञापन
kalyan singh terms ally with mulayam as biggest mistake

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि वह खुले मन से और सार्वजनिक मंच पर यह बोलने को तैयार हैं कि सपा का साथ देना उनकी बहुत बड़ी गलती थी। मुलायम धोखेबाज हैं। कोई ऐसा नहीं होगा, जिसे उन्होंने ठगा न हो। हमारी कमजोरी है कि मैं बहुत जल्दी भरोसा कर लेता हूं। मैं उनके झांसे में आ गया।

विज्ञापन


भाजपा में जाना तय
कल्याण सिंह लखनऊ में रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रह थे। उन्होंने कहा कि उनका भाजपा में जाना तय है। भाजपा के प्रमुख नेताओं से इस मुद्दे पर सब बातें हो चुकी हैं। बस तारीख तय होना बाकी है। केंद्रीय नेतृत्व इन दिनों हिमाचल प्रदेश के चुनाव में व्यस्त था। अब जल्दी ही मेरी नेतृत्व के साथ बातचीत हो जाएगी और तारीख तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मजबूती के साथ उभरेगी भाजपा
उन्होंने कहा कि वक्त ने उन्हें बहुत कुछ सिखा दिया है। देश व प्रदेश की जो स्थिति है उसको देखते हुए भाजपा को मजबूत करना प्रत्येक राष्ट्रवादी का कर्तव्य है। पूरा भरोसा है कि लोग हमारी प्रार्थना स्वीकार करेंगे और भाजपा को मजबूत करेंगे। भाजपा लोकसभा के अगले चुनाव में काफी मजबूती के साथ उभरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदुत्व विरोध अन्य पार्टियों का एजेंडा
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सभी ने मुसलमानों के तुष्टीकरण को अपना सर्वोच्च कर्तव्य बना लिया है। हिंदुत्व विरोध इनका एजेंडा है। वोट तो लेंगे लेकिन बात नहीं सुनेंगे। उत्पीड़न, ऊपर से करेंगे। जैसा सपा सरकार के सात महीनों में हुए 11 दंगों में हिंदुओं के उत्पीड़न से भी साबित हो गया है। सारी सख्ती सिर्फ हिंदुओं पर। फैजाबाद में मुकदमे भी हिंदुओं के ही खिलाफ हुए। इस स्थिति ने न सिर्फ समाज में तनाव पैदा कर दिया है बल्कि देश के लिए खतरा भी बढ़ा दिया है। इससे निपटना होगा।


लोगों को बताऊंगा अन्य पार्टियों का हाल
कल्याण ने कहा कि वह भाजपा में शामिल होने के बाद लोगों के बीच जाएंगे। सपा, बसपा और कांग्रेस का हाल बताएंगे। तथ्य देंगे कि यह सरकारें सिर्फ एक वर्ग विशेष के लिए हैं। आग्रह करूंगा कि इन हालात पर काबू पाने के लिए भाजपा के हाथों को मजबूत किया जाए। उम्मीद है कि जनता मेरी बात सुनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed