फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   kalyan singh returning home remains only formal announcement

कल्याण सिंह के 'घर वापसी' की घोषणा बस बाकी

Mon, 29 Oct 2012 08:33 AM IST
हाथरस/सिकंदराराऊ/ब्यूरो
हाथरस/सिकंदराराऊ/ब्यूरो Updated Mon, 29 Oct 2012 08:33 AM IST
विज्ञापन
kalyan singh returning home remains only formal announcement

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पार्टी में वापसी हो चुकी है, बस घोषणा की औपचारिकता बाकी है। उनके पार्टी में आने से राष्ट्रवादी ताकतों के हाथ मजबूत होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उन पर लगे आरोप व्यावसायिक हैं। व्यवसाय में ऐसे आरोप लगते रहते हैं। सपा सरकार के कार्यकाल की खिंचाई करते हुए कहा कि जब पिता परीक्षक हो और पुत्र परीक्षार्थी तो 100 में 100 नंबर तो मिलेंगे ही।

विज्ञापन

 
रविवार को सिकंदराराऊ जाते समय तालाब चौराहे पर कार्यकर्ताओं के स्वागत के दौरान लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि कल्याण सिंह की पार्टी में वापसी हो गई समझो, केवल घोषणा बाकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगाए गए आरोपों के बाबत उनका कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद जांच के लिए आग्रह किया है और केंद्र सरकार ने जांच शुरू भी कर दी है। हम चाहते हैं कि जांच जल्दी हो।
विज्ञापन


उधर, सिकंदराराऊ के गांव सुम्मेरपुर कचौरा में कल्याणं करोति संस्था की ओर से आयोजित नेत्र जांच शिविर में उन्होंने कहा कि सपा सरकार के छह माह पूरे होने पर मुलायम ने मुख्यमंत्री अखिलेश को 100 में से 100 नंबर देते हुए सरकार को सफल बताया था, लेकिन जब पुत्र परीक्षार्थी और पिता परीक्षक हो तो इतने नंबर मिलने को क्या कहा जा सकता हैं। छह महीने में पूरे प्रदेश में 11 जगह दंगे हो चुके हैं। जनता सब समझती है, लेकिन असली नंबर तो लोकसभा के चुनाव में मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाजपेई ने कहा कि जब-जब कांग्रेस घोटालों में फंसती है तब-तब वह दूसरी पार्टियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य ही राम मंदिर निर्माण है। इसे बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed